एक्सप्लोरर

मदद के लिए तालिबान ने की भारत की प्रशंसा, जानें कैसे मुश्किल हालात में की थी मदद

India-Taliban Relations: तालिबान ने अफगान नागरिकों की मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा है कि भारत को अफगानिस्तान की और ज्यादा मदद करनी चाहिए.

India-Taliban Relations: तालिबान ने भारत की तारीफ एक बार फिर से की है. तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से लेकर अन्य मानवीय मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है. भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों का हवाला देते हुए तालिबान के दोहा स्थित राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने एक नए सिरे से सहयोग का आह्वान किया है. 

राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने भारत से अफगानिस्तान में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और हेल्थ सेक्टर में मदद की मांग की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर और ज्यादा काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में वैसे हालात नहीं हैं, जैसा दिखाया जा रहा है. 

मदद के लिए कहा शुक्रिया

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'भारत काफी समय से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मदद कर रहा है. आज भी हजारों अफगानी लोग भारत में बिजनेस कर रहे हैं.' अफगानिस्तान में महिलाओं की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि हाल में महिला उद्यमियों को 10,000 से अधिक व्यवसाय लाइसेंस दिए गए हैं. ये आंकड़ा पिछली सरकार से भी ज्यादा है.'

सुहैल शाहीन ने इस बात को माना है कि इंटरनेशनल बैन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है. उन्होंने कहा, 'अगर हमारे ऊपर प्रतिबंध ना लगे होते तो हमारा विकास और तेजी से होता. 

भारत ने कई क्षेत्रों में की है अफगानिस्तान की मदद

बता दें कि अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और पुनर्वास में भारत ने अहम योगदान दिया है. अफगानिस्तान में तकनीकी सहयोग और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी भारत ने निवेश किया हुआ है. भारत अभी तक अफगानिस्तान को 3 अरब डॉलर की सहायता दे चुका है. अफगानिस्तान में तालिबान राज के आने के बाद भारत की सहायता में कमी आई है. लेकिन इसके बाद भी भारत ने अनाज, दवाइयों, कोविड वैक्सीन समेत कई जरूरी सामान की आपूर्ति की है. 

अफगानिस्तान में डेलारम जिले को ईरान की सीमा से जोड़ने के लिये डेलारम-जरंज राजमार्ग के निर्माण में भी भारत ने मदद की थी. इसी राजमार्ग की मदद से तालिबान ने कुछ दिनों पहले ईरान के चाबहार बंदरगाह तक खनिज से भरे ट्रको को पहुंचाया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget