एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद बिगड़े हालात, तालिबान ने पाकिस्तान को दी धमकी, कहा- ‘बदला जरूर लेंगे!’

Taliban Reaction on Pak Attack : तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने भी कहा कि हमले में मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से 4 इलाकों में हमले किए गए हैं.

Taliban give open threat to Pakistan : दुनिया के कई हिस्से आज युद्ध की आग में जल रहे हैं. इसी बीच एक और नए जंग की आहट सुनाई देने लगी है, जिसकी पिछले कई दिनों से चिंगारी भड़क रही है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान और अफगानिस्तान की, जहां इस वक्त तनाव अपने चरम पर है और युद्ध के हालात बन गए हैं. इन दोनों देशों के बीच स्थिति तक बिगड़ गई जब मंगलवार (24 दिसंबर) को पाकिस्तान की वायुसेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक कर दी. पाकिस्तान के इस हमले में कुल 46 लोगों की मौत हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं और बच्चों की जान गई है. जिसके बाद अब अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान को खुलेआम धमकी दी है. तालिबान ने पाकिस्तान से कहा है, ‘वह इस हमले का बदला जरूर लेगा.’

पाकिस्तान और तालिबान के बीच क्यों बिगड़े हालात

पाकिस्तान और तालिबान आए दिन एक-दूसरे पर हमलावर रहते हैं. उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की ओर से उसके दूत ने मंगलवार (24 दिसंबर) को तालिबानी गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के साथ वार्ता की थी. हालांकि इस वार्ता के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की पीठ में छूरा घोंपते हुए मंगलवार की रात को ही अफगानिस्तान के बरमल जिले में एयर स्ट्राइक कर दी. इस हमले में कई मकान ध्वस्त हुए और करीब 46 लोगों की जान चली गई. तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने भी कहा कि हमले में मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से 4 इलाकों में हमले किए गए हैं.

तालिबान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान ने अब खुलेआम चुनौती दी है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को बर्बर बताते हुए कहा, ‘पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि ये किसी समस्या का समाधान नहीं है. इस्लामी अमीरात इस क्रूर कार्रवाई का करारा जवाब देगा. तालिबान अपनी धरती और इलाके की रक्षा करना अपना अधिकार समझता है और हम इसका बदला जरूर लेंगे.’

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने तालिबान को दिया धोखा! दिन में की बातचीत और रात में अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget