एक्सप्लोरर

2+2 Dialogue: भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली टू प्लस टू मीटिंग में चीन पर जमकर बरसे, जानें क्या कुछ कहा 

India Australia 2+2 Dialogue: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि टू प्लस टू वार्ता भारत और ऑस्ट्रेलिया की समग्र रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है.

India Australia 2+2 Dialogue: भारत और ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली टू प्लस टू मीटिंग में चीन पर भी जमकर बरसे. हालांकि, मीटिंग के बाद दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों ने चीन का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में सबकुछ बयां कर दिया.

मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि टू प्लस टू वार्ता भारत और ऑस्ट्रेलिया की समग्र रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है. दोनों देशों के बीच जो स्वतंत्र, मुक्त, समेकित और समृद्धशाली इंडो-पैसेफिक क्षेत्र की साझा दृष्टि पर आधारित है. दो लोकतंत्रों (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के रूप में पूरे क्षेत्र की शांति और समृद्धि में हमारे समान हित हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर ड्यूटन ने भी कहा कि दोनों देश (भारत और ऑस्ट्रेलिया) बिना रोक-टोक के व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय नियमों एवं कायदों पर कायम रहना और सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की बेहद आवश्यकता है. 

आपको बता दें कि दक्षिण चीन सागर में चीन दूसरे देशों के आवागमन और व्यापार को लेकर हमेशा से परेशानियां खड़ी करता आया है. इसके अलावा अंर्तराष्ट्रीय कानूनों का भी पालन नहीं करता है. ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया का ये बयान काफी अहम हो जाता है. 

इसी दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'क्वाड' (भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान का गठजोड़) एक आधुनिक धारणा हैं और भविष्य की तरफ दृष्टिकोण है. क्वाड वैश्विकरण का स्वरूप है जो दिखाता है कि आज सभी देशों को एक साथ चलने की बेहद जरूरत है. क्वाड में शामिल देश आज कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन, सप्लाई चेन और शिक्षा पर जोर देते हैं. इसलिए क्वाड को एशियाई-नाटो कहना गलत धारणा है, क्योंकि नाटो एक शीत-युद्ध की शब्दावली है.

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये सवाल पूछा गया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का चीन के उस आरोप पर क्या कहना है जिसमें वो क्वाड को एशियाई-नाटो करार देता है. एशियाई क्वाड के सवाल पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मेरिस पायने ने कहा कि क्वाड में हम आज जलवायु परिवर्तन, टेक्नोलॉजी के साथ साथ कोरोना महामारी को लेकर दुष्प्रचार पर भी लगाम लगाने की कोशिश करते हैं. उन्होनें कहा कि ये पूरी तरह से एक राजनियक-गठजोड़ है. 

टू प्लस टू मीटिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई विदेश और रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. 

Vijay Rupani First Reaction: जानिए CM पद से इस्तीफ़े के बाद विजय रूपानी की पहली प्रतिक्रिया क्या है

Gujarat New CM: विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी गुजरात के सीएम की कुर्सी? जानिए मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget