एक्सप्लोरर

Afghanistan News: इस्लामिक स्टेट के ठिकाने पर हमला करने का तालिबान ने किया दावा

Afghanistan News: मध्य अगस्त में अफगानिस्तान को नियंत्रण में लेने के बाद से आईएस द्वारा तालिबान सदस्यों को निशाना बनाकर हमला करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है.

Afghanistan News: तालिबान लड़ाकों ने शुक्रवार को राजधानी काबुल के उत्तर में स्थित इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के ठिकाने पर हमला किया. तालिबान के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. मध्य अगस्त में अफगानिस्तान को नियंत्रण में लेने के बाद से आईएस द्वारा तालिबान सदस्यों को निशाना बनाकर हमला करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है. दोनों समूह लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी हैं.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि परवान प्रांत के चरकारी शहर में तालिबान लड़ाकों ने यह हमला किया. हालांकि, उन्होंने छापेमारी के संबंध में अधिक विवरण नहीं दिया और ना ही उनके बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि की जा सकी है. करीमी ने कहा कि तालिबान के वाहन को निशाना बनाकर हमले करने की घटना से जुड़े आईएस के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि दोनों सदस्यों से पूछताछ के बाद आईएस के ठिकाने का पता लगाया जा सका.

पाकिस्तान ने कहा- यूरोपीय यूनियन के प्रस्ताव में बदलाव की जरूरत

इधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन (ईयू) को अफगानिस्तान में नए तालिबान शासन में मानवाधिकारों की समीक्षा की अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिये, जो दशकों चले युद्ध और अस्थिरता से उभरने की उम्मीद कर रहा है.

इस्लामाबाद का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय में एक प्रस्ताव में 'और सुधार' की आवश्यकता है, जिसके तहत मानवाधिकारों को एकमात्र मानदंड नहीं मानते हुए युद्धग्रस्त देश की सहायता का दृढ़ संकल्प लिया जाना चाहिये. पाकिस्तान को तालिबान का सबसे करीबी वार्ताकार माना जाता है. समूह के साथ उसके ऐतिहासिक संबंध हैं. साथ ही उस पर स्पष्ट प्रभाव भी है.

यूरोपीय यूनियन मानवाधिकार परिषद में अगले सप्ताह एक प्रस्ताव पारित करने के लिये 40 से अधिक देशों द्वारा समर्थित एक प्रयास का नेतृत्व कर रहा है. इस प्रस्ताव के तहत यूरोपीय यूनियन अफगानिस्तान के लिये एक विशेष दूत को नामित करेगा. इसका मकसद मानवाधिकारों को बरकरार रखने की अफगानिस्तान की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में उसकी मदद करना और मानवाधिकारों के हिमायती समूहों को सहयोग प्रदान करना है, जिनका काम नए शासन के दौरान बाधित हुआ है.

ये भी पढ़ें:

Russia Corona: रूस में फिर कोरोना का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 887 मरीजों की मौत, सरकार ने बताया चिंताजनक

जयशंकर बोले- अफगानिस्तान को लेकर कई मुद्दों पर भारत और अमेरिका की सोच समान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत, दूतावास ने दिया अपडेट
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
Embed widget