एक्सप्लोरर

Taliban: अफगानिस्तान में कंडोम पर बैन, तालिबान ने मुस्लिमों के खिलाफ बताया पश्चिमी देशों की साजिश

Afghanistan News: तालिबान ने जब से अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, लोगों की आजादी छीनने का काम कर रहा है. अफगानिस्तान में अब महिलाओं का जीवन नर्क बनता जा रहा है.

Taliban Bans Condom: अफगानिस्तान पर जब से तालिबान का कब्जा हुआ है, मुल्क में पूरी तरह से शरीया कानून लागू हो चुके हैं. तालिबानी शासन में लोगों पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. महिलाओं की आजादी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है. अब तालिबान ने अफगानिस्तान के दो मुख्य शहरों काबुल और मजार-ए-शरीफ में गर्भ निरोधकों की बिक्री पर रोक लगा दी है. तालिबान का दावा है कि पश्चिमी देशों ने मुस्लिमों की आबादी कम करने के लिए गर्भ निरोधकों का चलन शुरू किया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल और मजार-ए-शरीफ के फार्मासिस्टों ने पुष्टि की कि उन्हें गर्भ निरोधक दवाइयों का स्टॉक नहीं करने का आदेश दिया गया है. द गार्जियन के अनुसार, तालिबान घर-घर जा रहा है और नर्सों को धमका रहा है. वह फार्मेसियों को सभी जन्म नियंत्रण दवाओं और उपकरणों की अलमारियों को खाली करने का आदेश दे रहा है.

लोगों को धमका रहे हैं आतंकी

काबुल के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा, "इस महीने की शुरुआत से गर्भ निरोधक की गोलियां और डेपो-प्रोवेरा जैसे इंजेक्शन रखने की अनुमति नहीं है. कंडोम के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया है. वे मौजूदा स्टॉक को बेचने से डर रहे हैं." एक नर्स ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि उसे कई बार धमकाया गया था. उसने कहा, "उसे एक तालिबान कमांडर ने कहा था कि आपको जनसंख्या को नियंत्रित करने की सोच को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं है. यह घिनौना काम है."

इसे पश्चिमी देशों का एजेंडा बताया

द  गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तालिबानी लड़ाके काबुल की सड़कों पर गश्त कर रहे हैं. तालिबान लड़ाकों ने सूत्रों के हवाले से द गार्जियन को बताया कि गर्भनिरोधक उपयोग और परिवार नियोजन की सोच पश्चिमी देशों का एजेंडा है. वहीं ब्रिटेन में रह रही अफगानिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता शबनम नसीमी ने इसकी आलोचना की है. उन्होंने कहा, "तालिबान ने न केवल महिलाओं के काम करने और पढ़ने के मानव अधिकार पर नियंत्रण कर लिया है, बल्कि अब उनके शरीर पर भी नियंत्रण करने की कोशिश की है."

महिलाओं की शिक्षा पर भी रोक 

बता दें कि ये महिलाओं के अधिकार को दबाने का यह एक नया तालिबानी फरमान है. अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने सबसे पहले लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा को समाप्त कर दिया था. तालिबान ने लड़कियों के लिए विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है और महिलाओं को नौकरियों से निकाल दिया. अब पहले से ही नाजुक स्वास्थ्य प्रणाली वाले देश में गर्भ निरोधकों को प्रतिबंधित करना एक महत्वपूर्ण झटका होगा.

ये भी पढ़ें-Pakistan Crisis: अब पाकिस्तान को याद आया PM मोदी का फॉर्मूला! दिवालिया हो चुके देश को बचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत जैसा प्लान अपनाने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget