एक्सप्लोरर

अलेप्पो पर कब्जा: 'सीरिया की सेना ने 82 आम नागरिकों को मार डाला'

जिनेवा: सीरिया सरकार समर्थित सुरक्षाबलों ने अलेप्पो पर कब्जा करने के लिए चल रही लड़ाई के दौरान 82 नागरिकों को मार डाला. संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (यूएनएचसीआर) के प्रवक्ता रूपर्ट कोलेविले के मुताबिक, पीड़ितों में 11 महिलाएं तथा 13 बच्चे भी शामिल हैं और लगातार हो रही बमबारी के कारण कई शवों को सड़कों पर से हटाया नहीं जा सका है.

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इराक के शिया अल-नुजबा अर्धसैन्य समूह ने नागरिकों की उनके घरों में हत्या की है. यह समूह राष्ट्रपति बशर अल-असद की तरफ से लड़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र लोकोपकारी कार्यालय के प्रवक्ता जेंस लेरके ने संघर्ष विराम का आह्वान किया है, ताकि लोगों को बाहर निकाला जा सके और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके. सीरिया पर निगाह रखने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में घमासान लड़ाई की पुष्टि की है.

एसओएचआर ने कहा, "हर घंटे लोगों को वीभत्स तरीके से मारा जा रहा है." उसने नागरिकों के खिलाफ अत्याचारों के बारे में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से पहले दी गई रिपोर्ट की पुष्टि की. हॉस्पिटल्स फॉर द यूनियन ऑफ मेडिकल केयर एंड रिलीफ ऑर्गनाइजेशन के निदेशक अहमद दबेस ने कहा, "खासकर युवाओं की हत्या की जा रही है." अलेप्पो के निवासी तथा पत्रकार करम अल मासरी ने सीएनएन से कहा कि सीरियाई सैनिकों की तरफ से घर से जबरदस्ती निकाले जाने के बाद आतंकित निवासी सड़कों पर सो रहे हैं.

सीरिया सिविल डिफेंस गतिविधि समूह, व्हाइट हेलमेट ने ट्विटर पर कहा, "सरकार पिछले पांच वर्षो से हमें खत्म करने का प्रयास कर रही है. कृपया उन्हें यह मौका मत दीजिए."

_92950716_4b624604-d2bc-4757-b740-00c671479d7c

'अलेप्पो में सीरियाई सेना लोगों को उतार रही है मौत के घाट'

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सीरिया सेना की तरफ से विद्रोही समूहों से जुड़े लोगों को मौत के घाट उतारे जाने की सूचना देते हुए तुरंत शहर में लोगों की सहायता किए जाने की अपील की है. मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई. सीएनएन ने अलेप्पो मीडिया केंद्र से सोमवार को कार्यकर्ता मोहम्मद बसबोस के हवाले से कहा कि सीरियाई सेना की तरफ से मारे जाने वालों में विद्रोही फ्री सीरियन आर्मी के विद्रोहियों के रिश्तेदार, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा, "हर घंटे निर्मम हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है." इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में नागरिकों के साथ क्रूरता की बात कही गई थी. यह रिपोर्ट सीरियाई सेना की तरफ से पूर्वी अलेप्पो के इलाकों पर नियंत्रण किए जाने के बाद आई है. राहत संगठनों के संघ और चिकित्सा देखभाल अस्पताल के निदेशक अहमद डबाइस ने कहा, "नौजवान लोगों की खास तौर से हत्या की जा रही है."

अलेप्पो के निवासी और पत्रकार करम अल मसरी ने सीएनएन से कहा कि सीरियाई जवानों की तरफ से घर से बाहर निकलने को मजबूर किए जाने के बाद निवासियों को सड़कों पर सोना पड़ा. सीरिया के नागरिक रक्षा कार्यकर्ता समूह 'व्हाइट हेलमेट' ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपने स्वयंसेवकों और एक लाख नागरिकों को सुरक्षित बाहर जाने का रास्ता देने का निवेदन किया है. अलेप्पो के एक निवासी ने कई ट्वीट कर कहा है, "यह मेरी अपील है और शायद आखिरी अपील है. अलेप्पो के लोगों को बचाएं. मेरी बच्ची को बचाएं. बच्चों को बचाएं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget