एक्सप्लोरर

PAK एक्सपर्ट ने की पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ को बैन करने की मांग, बोले- ये तो ईसाई थे और लोग इन्हें गलत शब्द....

पाक एक्सपर्ट शकील चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कोड ऑफ कंडक्ट करना चाहिए और अपने खिलाड़ियों को सिखाना चाहिए कि कैसे बात की जाती है.

जब एशिया कप में इंडियन क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराने के बाद पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया तो शाहीद अफरीदी और शोएब अख्तर जैसे पूर्व खिलाड़ियों से लेकर मंत्री और नेता तक भारत के खिलाफ जहर उगलने लगे. अब जब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम का गलत तरीके से उच्चारण करके बदतमीजी की है तो पाकिस्तानी चुप बैठे हैं. इस मुद्दे पर कोई पाकिस्तानी नेता या खिलाड़ी कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन एक पाक एक्सपर्ट ने मोहम्मद यूसुफ को बैन करने की अपील की है. उनका कहना है कि मोहम्मद यूसुफ माफी मांगें और माफी नहीं मांगते हैं तो उनको बैन किया जाना चाहिए.

पाकिस्तानी लेखक और विश्लेषक शकील चौधरी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपील भी की है कि कोड ऑफ कंडक्ट करना चाहिए और अपने खिलाड़ियों को सिखाएं कि कैसे बात करनी चाहिए. शकील चौधरी ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ खुद पहले ईसाई थे, कंवर्ट होकर मुस्लिम बने और जब वह ईसाई थे तो पाकिस्तान में लोग इनके लिए कुछ गलत शब्द इस्तेमाल करके इनका मजाक बनाते थे.

शाहीद अफरीदी पर भी निकला पाकिस्तानी एक्सपर्ट का गुस्सा
शकील चौधरी ने कहा, 'इस तरह की भाषा का इस्तेमाल शाहीद अफरीदी भी करते रहे हैं, लेकिन उनके लिए कहा जाता है कि वो रियाटर्ड क्रिकेटर हैं तो उनके लिए कोई बात नहीं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि वह सीनियर हैं तो वह किस तरह बर्ताव करते हैं उसका असर नए खिलाड़ियों पर पड़ेगा.'

पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा कि कोई सीनियर है या जूनियर है, लेकिन उसकी शख्सियत तो वही रहती है, बल्कि आपके जूनियर्स ज्यादा आपसे गाइडेंस लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी रिटायर्ड एंबेसडर का इंटरव्यू लेते हैं तो वह क्या भूल जाते हैं कि मैं कभी सर्विस में भी था. उसके कंधों पर वह जिम्मेदारी रहती है और उसकी पहचान एक एंबेसडर की तरह की जाती है. 

शकील चौधरी बोले- मोहम्मद यूसुफ तो खुद कंवर्टेड है, पहले ईसाई थे
शकील चौधरी ने कहा कि मोहम्मद यूसुफ तो खुद पहले ईसाई थे. क्या वह इतने अनपढ़ हैं कि वह एक खिलाड़ी हैं और कमेंट्री सुनते होंगे तो उन्हें उस क्रिकेटर के नाम का सही तलफ्फुज (Pronunciation) नहीं आता, ये वह जानबूझकर कर रहे हैं. शकील चौधरी ने बताया कि पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी इस तरह की शिकायतें की थीं, वह हिंदू हैं और उनको भेदभाव का सामना करना पड़ता था. 

पाकिस्तान खिलाड़ियों को सिखाए बात करने का तरीका, बोले शकील चौधरी
शकील चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी की क्रिकेट विंग अथॉरिटी को कोड ऑफ कंडक्ट करना चाहिए और खिलाड़ियों को एजुकेट करना चाहिए कि कौन सी बात आप कर सकते हैं और कौन सी नहीं. उन्होंने कहा कि शोएब अख्तर ने भी कहा था कि पहले हम कश्मीर फतह करेंगे, फिर भारत फतह करेंगे और फिर गजवा ए हिंद होगा. इस तरह की बातें देश की इमेज को खराब करती हैं. फिर जब आप किसी डिबेट में जाते हैं तो लोग आपसे सवाल करते हैं कि आपके खिलाड़ी इस तरह की बात करते हैं कि आप अपनी टीम को ये सिखाते हैं.

शकील चौधरी ने कहा, मोहम्मद यूसुफ को बैन किया जाए
शकील चौधरी ने कहा कि बजाय इसके कि खिलाड़ी क्रिकेट पर कोई बात करें, हर कोई इस्लाम का एक्सपर्ट बना हुआ है. कोई गजवा ए हिंद पर एक्सपर्ट बन गया है. उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूसुफ को माफी मांगनी चाहिए और अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो उनको बैन किया जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget