एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में आत्मघाती विस्फोट में 18 लोगों की मौत

जलालाबाद शहर में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी अबतक किसी समूह ने नहीं ली है. हालांकि, एक दिन पहले हुए धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी.

जलालाबाद: अफगानिस्तान के अशांत पूर्वी क्षेत्र में प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय के बाहर ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को निशाना बना कर किये गए एक आत्मघाती विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में 49 अन्य घायल हो गए. पिछले दो दिनों में यह दूसरा आत्मघाती हमला है. जलालाबाद शहर में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी अबतक किसी समूह ने नहीं ली है. हालांकि, एक दिन पहले हुए धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी. यह धमाका ननगरहर प्रांत की राजधानी जलालाबाद स्थित प्रांतीय गवर्नर कार्यालय के बाहर हुआ है. ननगरहर के प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्लाह कामावाल ने बताया कि आज के विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 49 अन्य घायल हुए हैं. अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है और ऐसा लगता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.’’ इससे पहले गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यानी ने बताया कि इस विस्फोट के कारण 14 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 45 अन्य घायल हो गए हैं. खोग्यानी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर पैदल आया था और उसने गवर्नर कार्यालय परिसर में ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे तालिबान लड़ाकों, स्थानीय नेताओं और नागिरकों को निशाना बना कर यह धमाका किया. कामावाल ने बताया कि इससे पहले कल भी ननगरहर प्रांत में ईद मिलन समारोह में मौजूद तालिबान, सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बना कर किये गए विस्फोट में 36 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 65 अन्य घायल हो गए थे. इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान इकाई ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने संघर्ष शुरू करने के निर्णय की घोषणा की थी. इससे पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को कहा था कि आतंकवादियों के साथ सरकार की तरफ से किया गया संघर्ष विराम बढाया जाएगा. उन्होने तालिबान से भी ऐसा करने की अपील की थी. मुजाहिद ने वाट्सएप मैसेज के जरिए बताया , ‘‘संघर्ष विराम आज रात समाप्त हो रहा है. इंशाअल्ला, हमारा अभियान शुरू होगा. हमारी मंशा संघर्ष विराम को बढाने की नहीं है.’’ मुजाहिद ने गनी की घोषणा का कोई जिक्र नहीं किया था. अफगानिस्तान में 2001 में अमेरिकी हमले के बाद रमजान के महीने में यह पहला संघर्ष विराम था. इसका चौतरफा स्वागत किया गया. इस दौरान अफगानिस्तान तालिबान के सदस्यों, सुरक्षा बलों और नागरिकों ने मिल कर ईद मनायी. ईद की पहली दो छुट्टियों के दौरान आयोजित समारोह में तालिबान लड़ाके और सुरक्षा बल के जवान एक दूसरे से गले मिले ओर सेल्फी ली थी. शनिवार को अफगानिस्तान में धमाका होने के बाद तालिबान ने अपने लड़ाकों को आदेश दिया था कि वह सुरक्षा बलों तथा नागरिकों के आयोजन में जाने से बचे. मुजाहिद ने इससे पहले अपने संदेश में कहा था , ‘‘ संघर्ष विराम का दुश्मन ने गलत फायदा उठाया है और इस तरह की खराब घटना के घटित होने की संभावना अधिक है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget