एक्सप्लोरर

Erdogan To Sweden: 'कुरान जलाना बंद करें, नहीं तो...', स्वीडन को तुर्किए के राष्ट्रपति ने दी धमकी

Erdogan To Sweden: तुर्किए के राष्ट्रपति ने स्वीडन में कुरान जलाए जाने को लेकर कहा है कि अगर पवित्र कुरान के अपमान की घटनाओं पर स्वीडन लगाम नहीं लगा पाता है तो नाटो सदस्यता में देरी हो सकती है. 

Erdogan On Quran Burning: तुर्किए (तुर्की) के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) ने स्वीडन में कुरान जलाए जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर की है. इसके साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा है कि अगर पवित्र कुरान के अपमान की घटनाओं पर स्वीडन लगाम नहीं लगा पाता है तो उसकी नाटो सदस्यता में देरी हो सकती है. 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को हंगरी से तुर्किए जाते समय एर्दोगन ने कहा कि स्वीडन को सबसे पहले स्टॉकहोम की सड़कों का ध्यान रखना चाहिए. अगर वे अपनी सड़कों की देखभाल नहीं करते हैं, उन चीज़ों का ध्यान नहीं रख सकते, जिन्हें हम पवित्र मानते हैं तो उन्हें हमें दोष नहीं देना चाहिए. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी नाटो सदस्यता में देरी हो सकती है. 

जुलाई में रेसेप तैयप एर्दोगन ने दी थी मंजूरी 

गौरतलब है कि लम्बे समय के विरोध के बाद इसी साल जुलाई में रेसेप तैयप एर्दोगन ने नए सदस्‍य के तौर पर स्‍वीडन को मंजूरी दे दी थी. माना जा रहा है कि तुर्किए की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद स्‍वीडन के रास्‍ते की आखिरी रुकावट भी खत्‍म हो गई है. बता दें कि एर्दोगन पिछले एक साल से स्‍वीडन की सदस्‍यता का विरोध कर रहे थे. इसके साथ ही हंगरी पहले ही स्वीडन के नाम पर सहमति जता चुका है. 

स्वीडन पर भड़के हुए हैं मुस्लिम देश 

बता दें कि कुरान जलाने की घटना के बाद से दुनिया भर के मुस्लिम देश स्वीडन से खफा है. वहीं, स्वीडन का कहना है कि रूस ने उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि खराब करने का प्रयास किया है. स्वीडन ने साफ कहा है कि रूस समर्थित लोग यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि स्वीडन कुरान जलाने का समर्थन करता है. ऐसा कर वह उसके नाटो में शामिल होने की उसकी कोशिशों में अड़ंगा डाल रहा है. 

ये भी पढ़ें: Saudi Arabia: प्रवासियों को अपनी सीमा पर विस्फोटकों से उड़ा रहा सऊदी अरब, अबतक मारे जा चुके हैं सैकड़ों लोग, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget