एक्सप्लोरर

Saudi Arabia: प्रवासियों को अपनी सीमा पर विस्फोटकों से उड़ा रहा सऊदी अरब, अबतक मारे जा चुके हैं सैकड़ों लोग, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Human Rights Watch Report On Saudi Arabia: ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि सऊदी अरब की सीमा पर तैनात सेना के जवान प्रवासियों को गोलियों से भून रहे हैं.

Saudi Arabia Border: सऊदी अरब की सीमा पर तैनात सेना के जवान प्रवासियों को गोलियों से भून रहे हैं. यमन से होकर खाड़ी राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे इथियोपियाई प्रवासियों को विस्फोटकों से उड़ा रहे हैं. सीमा रक्षकों के इन अत्याचार के कारण अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हुई है. ह्यूमन राइट्स वॉच ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया .

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में ह्युमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यमन सीमा से सऊदी में घुसने वाले लोग सेना की गोलियों का निशाना बनते हैं. हालांकि सऊदी सरकार ने इस रिपोर्ट को लेकर अभी तक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अपने आर्थिक हालात की वजह से इथोपिया से बड़ी संख्या में लोग सऊदी में शरण लेने सीमाई रास्ते से पहुंचते हैं. 

ध्यान भटकाने के लिए इवेंट्स पर पैसे खर्च कर रहा सऊदी 

ह्युमन राइट्स वॉच के लिए रिसर्च करने वाले नादिया हार्डमैन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सऊदी अधिकारी बाकी दुनिया की नजरों से दूर इस सुदूर सीमा क्षेत्र में सैकड़ों प्रवासियों और शरण चाहने वालों को मार रहे हैं. इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी छवि को सुधारने के लिए  गोल्फ, फुटबॉल क्लब और प्रमुख मनोरंजन कार्यक्रमों को खरीद इस भयावह अपराधों से ध्यान हटाना चाहता है. रिपोर्ट में प्रवासियों और शरणार्थियों के वीडियोज, फोटोज सबूत के तौर पर दिए गए हैं, जिसमें सऊदी सेना का खौफनाक रूप दिखाया गया है. 

गोलाबारी कर प्रवासियों की जान लेता है सऊदी अरब 

हालांकि  ऐसा पहली बार नहीं है, जब सऊदी सेना पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं. पिछले साल भी संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने इस तरह की रिपोर्ट दी थी, जिसमें कहा गया था कि 2022 के पहले चार महीनों के दौरान दक्षिणी सऊदी अरब और उत्तरी यमन में लगभग 430 प्रवासी मारे गए. रिपोर्ट के अनुसार, इन्हें मारने के लिए सऊदी अरब के सुरक्षा बलों द्वारा गोलाबारी और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. 

UN की रिपोर्ट में भी हुआ है खुलासा 

युनाइटेड नेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति वर्ष दो लाख से ज्यादा लोग अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते हैं. अफ्रीका के हॉर्न से समुद्र के रास्ते यमन होते हुए सऊदी में प्रवेश करते हैं. तस्कर इस दरमियान उनके साथ बदसलूकी, मारपीट भी करते हैं

ये भी पढ़ें: Luna-25 Crash: लूना-25 के साथ चांद पर लैंडिंग से पहले आखिरी पलों में क्या हुआ? जानें कैसे हुआ क्रैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget