एक्सप्लोरर

श्रीलंका में सोमवार रात से लगेगी इमरजेंसी, राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने की घोषणा

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना देश में अपातकाल की घोषणा करेंगे. श्रीलंका के गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों के बाद यह फैसला लिया गया है.

श्रीलंका: श्रीलंका के गिरजाघरों और पांच-सितारा होटलों में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों के बाद देश में इमरजेंसी लगाया जाएगा. श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना सोमवार को आधी रात के बाद देशभर में इमरजेंसी की घोषणा करेंगे.

बता दें कि रविवार को आठ बम धमाकों में आठ भारतीयों समेत 290 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस हमले में करीब 500 अन्य लोग घायल हो गए. वहीं श्रीलंकाई पुलिस ने इन सीरियल ब्लास्ट के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए लोगों से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

कल सुबह 8.45 पर हुए हमले

ये हमला श्रीलंका में हुए अब तक के सबसे खतरनाक हमलों में से एक है. ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह पौने नौ बजे के करीब ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन चर्च में हुए. कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों- शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया.

मारे गए 35 विदेशियों में 8 भारतीय शामिल

श्रीलंका के पर्यटन विभाग के चेयरमैन किशु गोम्स ने बताया कि इन धमाकों में 35 विदेशी नागरिक मारे गये हैं. नेशनल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अनिल जयसिंघे ने 35 में से 12 विदेशी नागरिकों की पहचान की है.

सहायता-मदद के लिए हैल्पलाईन नंबर जारी

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह श्रीलंका की परिस्थितियों की निगरानी कर रहा है. उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. भारतीय नागरिक किसी भी तरह की सहायता, मदद और स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं +94777903082, +94112422788, +94112422789, +94777902082, +94772234176.’’

नाश्ते की लाइन में लगकर हमलावर ने खुद को उड़ाया

अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सिनामोन ग्रैंड होटल के रेस्तरां में विस्फोट कर खुद को उड़ा दिया. होटल सिनामॉन ग्रैंड में मोहम्मद आजम मोहम्मद नाम के आत्मघाती आतंकी ने ईस्टर के नाश्ते की लाइन में लगकर खुद को बम से उड़ा लिया था. इस विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी और यह आठवां धमाका था.

श्रीलंका सरकार ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

श्रीलंका के रक्षा राज्य मंत्री रूवन विजयवर्धने ने कहा, “हमारा मानना है कि ये सुनियोजित हमले थे और इनके पीछे एक समूह था.” वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से अप्रत्याशित घटना से सदमे में हूं. सुरक्षाबलों को सभी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए.’’  प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इसे ‘‘कायराना हमला’’ बताया.

विस्फोटों को देखते हुए भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दंगा पुलिस और विशेष कार्य बल समेत अतिरिक्त सुरक्षा बल को हवाई अड्डे के पास तैनात कर दिया गया है. सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. कोलंबो जिले में ईस्टर पर होने वाली सभी प्रार्थना सभाएं रद्द कर दी गई हैं.

श्रीलंका में आज छुट्टी घोषित

आठवें विस्फोट के तुरंत बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया. आज पूरे श्रीलंका में छुट्टी घोषित की गई है.

बंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक बम डिफ्यूज किया गया

कहा जा रहा है कि कोलंबो में बंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भी एक बम मिला था, लेकिन बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया था. श्रीलंका एयरफोर्स के अधिकारियों ने जांच के बाद बताया है कि आईईडी की मदद से हमले में इस्तेमाल किए गए बम श्रीलंका में ही बनाए गए थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
Embed widget