एक्सप्लोरर

श्रीलंका की सरकार देश के 276 मृत मुसलमानों का कराया जबरन दाह संस्कार, अब मांगने जा रही माफी

Muslim Cremation: श्रीलंका की सरकार ने अपने एक विवादित आदेश के लिए देश के मुसलमानों से माफी मांगने का फैसला किया है. कोरोना के दौरान सरकार ने जबरन दाह संस्कार की नीति लागू की थी.

Muslim Cremation: श्रीलंका की सरकार ने देश के मुसलमानों से औपचारिक रूप से माफी मांगने का निर्णय लिया है. सरकार पर आरोप है कि कोविड-19 के दौरान 276 मुसलमानों का जबरन दाह संस्कार कराया गया, जबकि इस्लाम धर्म में शव को दफनाने की मान्यता है. कहा जा रहा है कि श्रीलंका की सरकार ने कोविड 19 के दौरान स्वास्थ्य चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार के लिए विवादित नीति लागू की थी. साल 2020 में कोरोना की वजह से मरने वालों के लिए दाह संस्कार अनिवार्य किया गया था, जिसकी वजह से मुसलमानों समेत कई अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को धार्मिक अधिकार नहीं मिल सका.

श्रीलंकाई सरकार के इस आदेश का दुनियाभर के मुसलमानों ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद साल 2021 में सरकार अपने इस आदेश को वापस ले लिया था. एक कैबिनेट नोट के मुताबिक, सोमवार को श्रीलंका की सरकार ने थोपे गए अपने आदेश के लिए देश के मुसलमानों से माफी मांगने का निर्णय लिया है. इसमें कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने सरकार की तरफ से सभी समुदायों से माफी मांगने का फैसला किया है. मंत्रिमंडल ने इस तरह के विवादित कदमों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एक कानून बनाने का भी फैसला किया है. 

श्रीलंका की सरकार अंतिम संस्कार के लिए बनाएगी कानून
मंत्रमंडल के बयान में कहा गया है कि एक ऐसा कानून बनाने का फैसला किया गया है, जो लोगों को अपने धर्म के मुताबिक अंतिम संस्कार करने देने अनुमति देगा. मरने वाले व्यक्ति से जुड़ा व्यक्ति या उसके रिश्तेतार उसके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकेंगे. देश में दाह संस्कार करने का आदेश आने के बाद मुसलमानों ने इसका जमकर विरोध किया था, कुछ लोगों ने तो मुर्दाघरों से लाश तक नहीं उठाई थी.

सरकार को कोरोना फैलने की थी चिंता
दरअसल, श्रीलंका में साल 2021 में आदेश रद्द करने के पहले 276 मुसलमानों का दाहसंस्कार कर दिया गया था. उस समय श्रीलंका की सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देकर शव दफनाने की अनुमति का विरोध किया था. सरकार ने कुछ विशेषज्ञों की राय का हवाला देकर कहा था कि शव को दफन करने से पानी प्रदूषित हो जाएगा, जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा है. 

यह भी पढ़ेंः Astronaut Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के लिए खतरनाक हो सकता है स्पेस में रहने वाला यह जीव, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget