एक्सप्लोरर

कोरोना टीकाकरण में अब चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं करेगा श्रीलंका, एस्ट्राजेनेका के डोज का दिया ऑर्डर

श्रीलंका सरकार ने अपने एक बयान में कहा है कि चीन तीसरे फेज के ट्रायल से जुड़े दस्तावेज सबमिट नहीं किए हैं. ऐसे में अब दूसरे फेज के टीकाकरण के लिए एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का ऑर्डर दिया गया है.

कोलंबो: श्रीलंका ने कोरोना टीकाकरण में चीनी वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का मन बना लिया है. श्रीलंका में दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं होगा, मंगलवार को सरकार के प्रवक्ता ने ऐसा संकेत दिया. इसकी जगह अब श्रीलंका ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल करेगा. उसने ऑक्फोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के 13.5 मिलियन डोज का ऑर्डर दिया है. इससे पहले भारत ने श्रीलंका को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का पांच लाख डोज उपहार के तौर पर दिया था.

सरकार के प्रवक्ता रमेश पथिराना ने कहा कि श्रीलंका के दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए केवल एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल की संभावना है क्योंकि चीनी और रूसी टीके अभी तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि चीन ने अभी तीसरे फेज के ट्रायल से जुड़े पेपर सबमिट नहीं किए हैं.

पहले चरण के टीकाकरण के लिए श्रीलंका की सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को 10 मिलियन डोज का ऑर्डर दिया था, जिसमें 52.5 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे. वहीं 3.5 मिलियन डोज का जो ऑर्डर दिया गया है वो सीधे यूके के एस्ट्राजेनेका इंस्टीट्यूट को दिया है. इस बात की जानकारी भी सरकार के प्रवक्ता ने दी.

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने श्रीलंका को उपहार में वैक्सीन का पांच लाख डोज दिया था. इस डोज के साथ ही श्रीलंका में बीते जनवरी में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी. भारत के इस कदम की श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने प्रशंसा की थी. श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जब देश में दूसरे वैक्सीन की डोज दी जाएगी तब सरकार सबसे उत्तम मेडिकल परामर्श के अनुसार काम करेगी.

बता दें कि पिछले महीने, भारत ने घोषणा की कि वह श्रीलंका और सात अन्य देशों- भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स, अफगानिस्तान और मॉरीशस को अनुदान सहायता के तहत कोविड-19 टीके भेजेगा. वैक्सीन के उत्पदान के क्षेत्र में भारत सबसे उत्पादक के तौर पर उभर कर सामने आया है और कई देशों ने वैक्सीन की खरीद के लिए भारत से संपर्क किया है.

चीन: विवादास्पद विज्ञापन में महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी, 'सेक्सी टी शॉप' ने मांगी माफी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget