एक्सप्लोरर

चीन: विवादास्पद विज्ञापन में महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी, 'सेक्सी टी शॉप' ने मांगी माफी

चीन में सेक्सी टी नामक आउटलेट के विज्ञापन पर विवाद छिड़ गया. ब्रांड की सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर जमकर आलोचना हुई. महिलाओं को प्रचार में विवादास्पद नारे के साथ घसीटने पर हुई आलोचना के बाद सेक्सी टी स्टॉल ने माफी मांगी है.

चीन में एक मशहूर आउटलेट को जबरदस्त ऑनलाइन आलोचना के बाद माफी मांगनी पड़ी है. दरअसल 'सेक्सी टी' नामक आउटलेट के विज्ञापन पर विवाद फैल गया. ब्रांड ने महिलाओं को मग पर 'सौदा' जैसे जुमले का इस्तेमाल किया था. विज्ञापन में लिखा गया था कि ग्राहक अपने ऑर्डर का इतंजार करते वक्त खूबसूरत लड़कियों को रिझा सकते हैं.

जबरदस्त आलोचना के बाद सेक्सी टी स्टॉल ने मांगी माफी

विज्ञापन में विवादास्पद नारे के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ ऑनलाइन गुस्सा भड़क गया. ये पहली बार नहीं है जब दुकान का प्रचार विवादों में घिरा हो. इससे पहले भी चाय का बैग 'मेंढक के बच्चे की तस्वीर के साथ, मैं तुम्हें चाहता हूं, मास्टर" जैसे नारों के जरिए बेचा जा चुका है. बाद में दुकान की तरफ से सफाई दी गई कि उसका मकसद 'महिलाओं का अपमान' करना नहीं था.

प्रोडक्ट के प्रचार में नारे और महिलाओं को बताया था 'सौदा'

उसने बाजार से मग की नवीनतम रेंज को हटाने की बात कही और खेद जताया. सेक्सी टी स्टोर के देश भर में 270 आउटलेट्स फैले हुए हैं. प्रोडक्ट को बेचने के लिए महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को प्रचार का बेहूदा तरीका बताया गया. विवादास्पद मग की तस्वीर चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद लोगों विरोध किया. मार्केटिंग के असभ्य और 'असम्मानजनक' तरीके को आड़े हाथ लिया गया. एक यूजर ने लिखा कि वाक्यांश खुद अपने आप में अपमानजनक नहीं है बल्कि कंपनी का जुमला भी अपमानजनक है.

क्या बाजार से जुड़े किसी शख्स को विज्ञापन में गलत नहीं दिखाई दे रहा है? दूसरे यूजर ने लिखा, "महिलाओं को सौदे के रूप में बताना. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये आज का विज्ञापन है." कंपनी ने अपने अनुचित मार्केटिंग के तरीके पर खेद प्रकट किया है. उसने खुद के शर्मिदा होने की बात कही है और विवादास्पद मग की खेप को बाजार से हटाने का आश्वासन दिया है. कंपनी ने बताया, "हमने अनुचित जुमले का इस्तेमाल किया, यहां तक कि चांग्सा के लोगों को भी हजम नहीं हुआ...हम बहुत शर्मिंदा हैं. हमारा महिलाओं के अपमान करने का इरादा बिल्कुल नहीं था."

भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल कर सकेंगे इमरान खान, श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान ने मांगी थी इजाजत

इटली: मशहूर माउंट एटना ज्वालामुखी से दहक रहा है धधकता लावा, अद्भुत नजारे को देखने जुट रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget