एक्सप्लोरर

'जय शाह पर उंगली नहीं उठा सकते', क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के बयान पर श्रीलंका सरकार ने जताया खेद

Arjuna Ranatunga Statement: श्रीलंका सरकार ने अर्जुन रणतुंगा की बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार (17 नवंबर) को खेद जताते हुए कहा कि ये सही नहीं है.

Arjuna Ranatunga Statement: क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह पर की गई टिप्पणी पर विवाद जारी है. इस बीच श्रीलंका सरकार ने शुक्रवार (17 नवंबर) को कहा कि रणतुंगा का बयान सही नहीं है.

श्रीलंका सरकार ने कहा कि हम अपने क्रिकेट में आई गिरावट के लिए किसी दूसरे देश, शख्स या संस्था को जिम्मेदार ठहरा नहीं सकते. दरअसल, अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह को जिम्मेदार ठहराया था.

श्रीलंका सरकार ने क्या कहा?
संसद सत्र के दौरान मंत्री हरिन फर्नांडो और कंचना विजेसेकरा ने पूरे मामले को लेकर खेद व्यक्त किया. दोनों ने कहा, ''हम सरकार की ओर से जय शाह को लेकर दिए गए बयान पर खेद जताते हैं. हम एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACB) के चीफ जय शाह पर उंगली नहीं उठा सकते.''

हरिन फर्नांडो ने आगे कहा कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को आईसीसी के निलंबित करने को लेकर देश के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे जय शाह के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ''आईसीसी बैन नहीं हटाता है तो कोई भी टी्म श्रीलंका नहीं आएगी.''  

दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को सरकारी हस्तक्षेप के कारण हाल ही में निलंबित करते हुए कहा था, ''श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है, विशेष रूप से, अपने मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि शासन, विनियमन और/या प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं है.'' 

अर्जुन रणतुंगा ने क्या कहा था?
अर्जुन रणतुंगा ने हाल ही में कहा था, ''जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं. एसएलसी का नुकसान जय शाह के कारण हुआ है. भारत का एक शख्स श्रीलंका क्रिकेट को कंट्रोल कर रहा है. वो अपने पिता (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) के कारण ताकतवर है.'' बता दें कि वर्ल्ड कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम का काफी खराब प्रदर्शन रहा है. श्रीलंका नौ में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- IND vs AUS Final: पीएम मोदी, ऑस्‍ट्रेलियाई डिप्‍टी पीएम रिचर्ड, अंबानी, अडानी और बॉलीवुड के सितारे, ये है वर्ल्‍ड कप फाइनल की गेस्‍ट लिस्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget