एक्सप्लोरर

Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आज, त्रिकोणीय होगा मुकाबला - जानें कब तक तस्वीर होगी साफ

Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका की संसद की कार्यवाही भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है. 225 सांसद गुप्त मतदान में वरीयता के क्रम में उम्मीदवारों की रैंकिंग करेंगे.

Sri Lanka Presidential Election: श्रीलंका (Sri Lanka) में आज राष्ट्रपति पद (Presidential Elections) के लिए वोटिंग हो रही है. मुकाबले में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. सांसदों ने मंगलवार 19 जुलाई को उम्मीदवारों के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) सहित तीन लोगों के नामों का प्रस्ताव किया. विक्रमसिंघे का मुकाबला दुल्लास अल्हाप्पेरुमा (Dullas Alahapperuma) और अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake )  से होगा.

देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद
श्रीलंका की संसद की कार्यवाही भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से शुरु हो चुकी है. पहला वोट स्पीकर जबकि दूसरा वोट रानिल विक्रमसिंघे ने डाला. 225 सांसद गुप्त मतदान में वरीयता के क्रम में उम्मीदवारों की रैंकिंग करेंगे. देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है. अल्हाप्पेरुमा कट्टर सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सदस्य हैं. वहीं, दिसानायके वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के प्रमुख सदस्य हैं.

प्रेमदासा का अलहाप्पेरुमा का समर्थन
इससे पहले श्रीलंका के प्रमुख विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) के नेता एस प्रेमदासा ने मंगलवार को कहा कि वह अलहाप्पेरुमा को समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो रहे हैं. अल्हाप्पेरुमा ने उनका समर्थन करने और राष्ट्रपति चुनाव से हटने के लिए प्रेमदासा का आभार व्यक्त किया. बाद में, अल्हाप्पेरुमा और प्रेमदासा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्हाप्पेरुमा अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो अगले पीएम प्रेमदासा हो सकते हैं. 

नवंबर 2024 तक पद पर रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति
नए राष्ट्रपति नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के शेष कार्यकाल के लिए पद पर रहेंगे. गौरतलब है कि राजनीतिक और आर्थिक उथल-फुथल से गुजर रहे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे जनता के भारी विरोध के देश छोड़कर भाग गए थे और उसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा की थी. वह फिलहाल सिंगापुर (Singapore) में हैं. इस समय प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति पद का कार्यभार अस्थायी रूप से संभाल रहे हैं.

1978 के बाद पहली बार सांसद चुनेंगे नए राष्ट्रपति
श्रीलंका में 1978 के बाद से पहली बार देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों द्वारा गुप्त मतदान के जरिए होगा न कि जनादेश के जरिए. इससे पहले केवल 1993 में कार्यकाल के बीच में ही राष्ट्रपति (President) का पद खाली हुआ था, जब तत्कालीन राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा (Ransinghe Premadasa) की हत्या कर दी गयी थी. तब डी बी विजेतुंगा को संसद (Parliament) ने सर्वसम्मति से प्रेमदास का कार्यकाल पूरा करने का जिम्मा सौंपा था.

ये भी पढ़ें:

UK PM Race: ब्रिटिश पीएम की रेस में ऋषि सुनक ने और मजबूत की दावेदारी, चौथे राउंड में भी 118 वोट के साथ रहे टॉप पर

Chinese Spy: चीन ने तैयार किया जासूसों का एक ग्लोबल नेटवर्क, दुनियाभर के देशों में चलाता है यह खतरनाक अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget