एक्सप्लोरर

Spain Villena Treasure: 3,000 साल पुराने खजाने में मिली दूसरी दुनिया की धातु से बनी जूलरी, वैज्ञानिकों के उड़े होश

स्पेन में विलेना खजाने से 3,000 साल पुराने उल्कापिंड लोहे से बने आभूषण मिले हैं. यह खोज प्राचीन इबेरिया की Metallurgy को समझने में मदद करेगी.

Spain Villena Treasure: स्पेन के एलिकांटे में स्थित विलेना के खजाने में अब तक की सबसे रहस्यमयी खोजों में से एक सामने आई है. इस खजाने से दो लोहे जैसी वस्तुएं एक कंगन और एक छोटी गोल आकार की ज्वेलरी मिली है. ये लोहा नहीं बल्कि उल्कापिंड से मिली धातु से बनी है. यह खोज न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से बल्कि सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक महत्व की दृष्टि से भी बेहद जरूरी माना गया है.

यह धातु धरती पर मौजूद सामान्य खनिजों से अलग है. इसमें निकेल की मात्रा ज्यादा पाई गई, जो अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंडों की विशेषता होती है. इससे यह प्रमाणित होता है कि यह धातु स्वाभाविक रूप से पृथ्वी पर नहीं पाई जाती. विलेना के खजाने की ये कलाकृतियां लगभग 1400 से 1200 ईसा पूर्व के बीच की मानी जाती हैं. यह उस समय की हैं, जब इबेरियन लौह युग की शुरुआत हुई थी, जो कि 850 ईसा पूर्व के आसपास करीब 500 वर्ष पहले का है.

प्राचीन आइबेरियन लोगों की खासियत
इस खोज से यह संकेत मिलता है कि प्राचीन आइबेरियन लोग उल्कापिंड से परिचित हो चुके थे. उन्होंने उस धातु को पहचाना और उसे धार्मिक या प्रतीकात्मक महत्व प्रदान किया. उन्होंने इतनी शुरुआती अवस्था में धातु को आकार देने की तकनीक विकसित कर ली थी. यह प्राचीन Metallurgy के इतिहास को दोबारा परिभाषित करता है और दर्शाता है कि वे लोग केवल धरती पर मौजूद संसाधनों तक सीमित नहीं थे.

उल्कापिंड लोहे का प्रयोग
इतिहास में अन्य स्थानों पर भी उल्कापिंड से बनी वस्तुएं मिली हैं, जैसे कि मिस्र के तूतनखामेन का खंजर प्राचीन चीन और मेसोपोटामिया में उल्का पिंड लोहे से बने शस्त्र. इस तरह से देखा जाए तो विलेना की यह खोज दर्शाती है कि स्पेन के प्राचीन समाजों में भी उल्कापिंड की धातु को धार्मिक, अनुष्ठानिक और सामाजिक दृष्टिकोण से विशेष माना गया होगा. यह संभव है कि इन वस्तुओं का इस्तेमाल समाज के कुलीन वर्ग की तरफ से किया जाता रहा हो.

वैज्ञानिक विश्लेषण की पुष्टि
इस खोज को सही तरीके से जांच करने के लिए मास स्पेक्ट्रोमेट्री (Mass Spectrometry) जैसे मॉर्डन वैज्ञानिक टेस्ट का इस्तेमाल किया गया. स्पेन के राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय के विशेषज्ञ साल्वाडोर रोविरा-लोरेंस के नेतृत्व में किए गए विश्लेषणों ने इन वस्तुओं की उत्पत्ति को स्पष्ट किया कि जिसमें निकेल की अत्यधिक मात्रा थी साथ में कोबाल्ट भी पाया है. यह खोज Trabajos de Prehistoria में प्रकाशित की गई है और इसे भविष्य के लिए एक मार्गदर्शक माना जा रहा है, जिससे अन्य धात्विक वस्तुओं पर भी बिना हानि पहुंचाए परीक्षण किए जा सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget