एक्सप्लोरर

Spain: खास ऐप के जरिये इस देश की महिलाएं रखेंगी पुरुषों पर नजर, सरकार ने लिया फैसला

Spain New Application: स्पेन की सरकार एक खास तरह का ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है. जो पुरुषों को घरेलू कामों में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेगा. साथ ही यह काम करने वालों के घंटों को कैलकुलेट करेगा.

Spain New App: स्पेन एक खास तरह का ऐप लॉन्च करने का प्लान बना रहा है, जिसके जरिये पत्नियां अपने पतियों की ओर से किए जा रहे घरेलू कामों पर नजर रख पाएंगी. साथ ही यह ऐप पुरुषों को घर पर अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा. स्पेन की ओर से लॉन्च किए जा रहे ऐप का उद्देश्य घरेलू कामों में लिंग असंतुलन को दूर करना है. 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन की लैंगिक समानता और घरेलू हिंसा मंत्री एंजेला रोड्रिग्ज ने कहा कि उनका विभाग फ्री ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट पर काम कर रहा है. उनके अनुसार, यह एप्लीकेशन महिलाओं और पुरुषों को घर के काम करने में बिताए जाने वाले घंटों की संख्या को लॉग करने में सक्षम करेगा. इस खास ऐप की घोषणा जिनेवा में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र समिति में की गई थी. 

घरेलू कामों को रिकॉर्ड करेगा ऐप

ऐप लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि हम जल्द ही एक एप्लिकेशन को लॉन्च करेंगे, जो लोगों को परिवार के विभिन्न सदस्यों की ओर से किए गए घरेलू कामों को रिकॉर्ड करने की अनुमति देगा ताकि हम देख सकें कि हममें से प्रत्येक घर के कामों में कितने घंटे कौन काम करता है, इससे हमारे पास ये डाटा भी उपलब्ध हो जाएगा कि देश में महिलाओं की तुलना में पुरुष कितना काम करते हैं. 

पुरुषों की तुलना में महिलाएं करती हैं अधिक काम

उन्होंने बताया कि सरकार गर्मियों में ऐप्लिकेशन लॉन्च करने की तयारी में है. रोड्रिग्ज ने कहा, ''हम महिलाएं पुरुषों की तुलना में घरेलू कार्यों पर अधिक समय बिताती हैं.'' रोड्रिग्ज ने कहा कि स्पेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण में भाग लेने वाली लगभग आधी महिलाओं ने कहा कि घरेलू कामों में पुरुष बेहद कम हाथ बटाते हैं. 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नया ऐप, जिसे बनाने की कुल लागत लगभग $227,990 रखी गई है, इसे यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया जा रहा है कि प्रत्येक परिवार का सदस्य अपना हिस्सा तय करे.   

ये भी पढ़ें: Watch: पाकिस्तानी पत्रकार के बिगड़े बोल, हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को बताया सजावट का सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget