एक्सप्लोरर

Space News: मिल गया अंतरिक्ष का 'पेट्रोल', अब चंद्रमा समेत स्पेस में इंसानों का बसना होगा आसान!

Space Fuel For Spacecraft: अंतरिक्ष में लंबे समय तक मौजूद रहने के लिए ईंधन की जरूरत होती है. अब वैज्ञानिकों ने स्पेसक्राफ्ट और स्पेस कॉलोनी को ऊर्जा देने क लिए ईंधन को खोज लिया है.

Space Fuel: अंतरिक्ष में लंबे वक्त तक रहने और स्पेसक्राफ्ट को चलाने के लिए फ्यूल की जरूरत होती है. फिलहाल स्पेस मिशन के लिए फ्यूल को धरती से ही भेजा जाता है. हालांकि, अब वैज्ञानिकों ने ऊर्जा के एक ऐसे सोर्स को तैयार किया है, जो एस्ट्रोनोट्स को लंबे समय तक चंद्रमा पर रहने में मदद करेगा. वेल्स की बांगोर यूनिवर्सिटी ने न्यूक्लियर फ्यूल सेल्स तैयार किए हैं, जो चंद्रमा जैसी जगहों पर ऊर्जा पैदा करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA 'आर्टिमिस प्रोग्राम' के जरिए चंद्रमा पर 2030 तक बेस बनाना चाहती है. इसके अलावा मंगल ग्रह पर भी इंसानों को बसाने की तैयारी चल रही है. ऐसे में वहां रहने के दौरान ईंधन की जरूरत भी पड़ेगी. अभी तक स्पेस मिशन के लिए ईंधन धरती से ही लेकर जाया जाता है. लेकिन न्यूक्लियर फ्यूल सेल्स के तैयार होने के बाद इसका इस्तेमाल स्पेस के पेट्रोल के तौर पर किया जा सकता है. इससे इंसानों को स्पेस में बसने में भी बड़ी मदद मिलेगी. 

कुछ महीनों में होगा फ्यूल पर टेस्ट

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बांगोर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर साइमन मिडलबर्ग ने कहा कि उनका काम चुनौतीपूर्ण था, मगर ये काफी मजेदार रहा है. बांगोर की टीम को लेकर बात करते हुए प्रोफेसर मिडलबर्ग ने कहा कि वह न्यूक्लियर फ्यूल का अगले कुछ महीनों में टेस्ट करेंगे. चंद्रमा पर तापमान -248 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है. ऐसे में वहां पर इंसानों को बसाना मुश्किल है. इस फ्यूल के जरिए गर्मी पैदा कर इंसानों के रहने लायक वातावरण तैयार किया जा सकता है. 

कैसे काम करेगा ये ईंधन?

बांगोर यूनिवर्सिटी ऊर्जा के अन्य स्रोत इस्तेमाल करने के लिए खोज कर रही है. 'ट्राइसोफ्यूल' के तौर पर जाने जाने वाले न्यूक्लियर फ्यूल सेल को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. रोल्स रॉयल ने माइक्रो न्यूक्लियर जनरेटर को तैयार किया है, जिसके ईंधन के तौर पर ट्राइसोफ्यूल का इस्तेमाल किया जाएगा. प्रोफेसर मिडलबर्ग ने बताया कि माइक्रो जनरेटर एक पोर्टेबल डिवाइस जैसा है. इसका आकार एक छोटे कार की तरह है. इसे रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है. 

प्रोफेसर ने बताया कि जनरेटर और ट्राइसोफ्यूल की टेंस्टिंग की जाएगी, ताकि चंद्रमा के बेस पर इसका इस्तेमाल किया जा सके. चंद्रमा पर पानी मौजूद होने के सबूत हैं. ऐसे में इसे अंतरिक्ष में इंसानों का बेस बनाया जा सकता है. लेकिन माइनस में तापमान होने की वजह से यहां बेस को गर्म रखना चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में माइक्रो जनरेटर के जरिए ऊर्जा पैदा की जाएगी, जो न सिर्फ बेस को गर्म रखेगा, बल्कि उसकी ऊर्जा के स्रोत के तौर पर भी काम करेगा. 

मंगल तक का सफर होगा आसान

नासा समेत सभी स्पेस एजेंसियां चंद्रमा पर बेस बनाकर मंगल तक जाने के प्लान पर काम कर रही हैं. धरती से मंगल तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण है. मगर चंद्रमा के जरिए इस सफर को आसानी से पूरा किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा करने के लिए चंद्रमा पर इंसानों का बेस होना जरूरी है. माइक्रो जनरेटर चंद्रमा पर बेस बनाने में मदद करेगा. एक बार यहां बेस बन जाएगा, तो मंगल ग्रह समेत अंतरिक्ष के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से सफर पूरा किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: सौर मंडल में मिल गया पृथ्वी का 'जुड़वा भाई', जानिए हमारी धरती से कितनी है दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget