एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून ने उत्तर कोरिया जाने की जताई इच्छा

सोल: दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे इन ने शपथ ग्रहण करने के तत्काल बाद एलान किया कि वे परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच प्योंगयांग (उत्तर कोरिया की राजधानी) जाना चाहते हैं. वामपंथी झुकाव वाले मून पहले मानवाधिकार वकील थे. हाल के हफ्तों में ट्रंप प्रशासन के धमकी भरे रवैये के बावजूद मून अमन और शांति की खातिर प्योंगयांग के साथ संबंध रखने के समर्थक हैं. सोल के नेशनल असेंबली भवन में शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में मून ने सांसदों से कहा, ‘‘जरूरत पड़ी तो मैं तत्काल वॉशिंगटन के लिए रवाना हो जाउंगा. मैं बीजिंग और तोक्यो भी जाउंगा और उचित परिस्थितियों में प्योंगयांग भी जाउंगा.’’ उत्तर कोरिया से संपर्क साधने का कूटनीतिक रास्ता मून के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है. दरअसल उत्तर कोरिया ऐसी मिसाइल विकसित करने के सपने पाल रहा है जो अमेरिका में परमाणु जखीरे तक पहुंचा सके. इसके साथ ही दक्षिण कोरिया और चीन के बीच अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली (थाड) को लेकर भी विवाद चल रहा है. मून ने चार बार से सांसद और पूर्व पत्रकार ली नाक यान का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया. इसके अलावा उन्होंने सू हून को राष्ट्रीय खुफिया सेवा का प्रमुख नियुक्त किया. हून ने साल 2000, 2007 में दो इंटर कोरियन समिट की तैयारी में अहम भूमिका निभाई थी. मून के सामने घरेलू स्तर पर भी कई चुनौतियां हैं. मून ने कहा, ‘‘मैं सबका राष्ट्रपति बनूंगा. उनकी भी सेवा करूंगा जिन्होंने मेरा समर्थन नहीं किया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget