एक्सप्लोरर

दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री ने की अंडरवियर से सुसाइड की कोशिश, जानें क्यों उठाया ये कदम

South Korea: दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने बीते 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने का आदेश दिया था. हालांकि, ये महज 6 घंटे बाद वापस भी ले लिया गया

South Korean ex defence minister Kim Yong-hyun: दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, न्याय मंत्रालय के एक अधिकारी ने संसद में घटना की पुष्टि की. अधिकारी ने कहा कि उसने आत्महत्या का प्रयास करने के लिए अपने अंडरवियर का इस्तेमाल किया था. दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने बीते 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू करने का आदेश दिया था. हालांकि, ये महज 6 घंटे बाद वापस भी ले लिया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया था.
 
यह घटनाक्रम दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री की हालिया गिरफ्तारी के बाद आया है, जिन्हें राष्ट्रपति यूं सुक येओल की मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े देशद्रोह के दावों की जांच कर रहे अभियोजकों ने हिरासत में लिया था. किम, जो अपने पद से हट गए थे. उन्होंने मार्शल लॉ को अस्थायी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. विपक्षी हस्तियों के दस्तावेज़ और एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की गवाही से पता चलता है कि किम ने राष्ट्रपति यून को इस कार्रवाई की सिफारिश की थी.

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के कार्यालय पर छापा
दक्षिण कोरियाई पुलिस ने राष्ट्रपति यूं सुक येओल की मार्शल लॉ की संक्षिप्त घोषणा की जांच के तहत बुधवार को राष्ट्रपति कार्यालय पर छापा मारा, जिसके कारण पिछले सप्ताह देश में व्यापक उथल-पुथल मच गई थी. विशेष जांच इकाई ने पुष्टि की कि उसने राष्ट्रपति कार्यालय, राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी, सियोल मेट्रोपॉलिटन पुलिस एजेंसी और नेशनल असेंबली सुरक्षा सेवा में तलाशी ली.

मार्शल लॉ ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल ने मंगलवार (03 दिसंबर) रात को आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की, लेकिन बुधवार को संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया. मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा. हालांकि चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया. यून के मार्शल लॉ लगाने के कदम की विपक्षी पार्टियों के साथ ही सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी ने भी आलोचना की.

ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ऑफिस में पुलिस की रेड, कुछ दिनों पहले अचानक लगाया था मार्शल लॉ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget