एक्सप्लोरर

South Korea: लॉन्च होते फुस्स हुआ था किम जोंग का जासूसी उपग्रह, अब दक्षिण कोरिया के हाथ लगा रॉकेट का अहम हिस्सा

South Korea North Korea Tension : उत्तर कोरिया ने हाल ही अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च किया था, जो असफल हो गया. दक्षिण कोरिया ने इस बात का दावा किया है कि समुंदर में उपग्रह का मलबा मिला है.

South Korea: उत्तर कोरिया ने पिछले महीने अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च किया लेकिन वह फेल हो गया था. जिसके सबूत अब दक्षिण कोरिया के हाथ लगे हैं. दरअसल, दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च किये गए उपग्रह का मलबा समुद्र में मिला है. इस बात की पुष्टि दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने शुक्रवार की. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी तट की सतह से लगभग 75 मीटर (246 फीट) नीचे समुद्र तल से गुरुवार शाम मलबा मिला था, सेना ने कहा कि अतिरिक्त वस्तुओं की तलाश जारी है जिसे उत्तर कोरिया ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहन कहा था. सेना के अधिकारी के अनुसार, असफल लांचिंग के तुरंत बाद से ही दक्षिण कोरिया के जवान मलबा ढूढ़ने में लगे हुए थे. 

अमेरिका की मदद से उत्तर कोरिया करेगा जांच 

 रिपोर्ट की अनुसार, अधिकारी के अनुसार, हमें छोटे-छोटे हिस्से पहले ही मिल चुके थे, लेकिन पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते थे कि यह मलबा उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च किये गए सैन्य जासूसी उपग्रह का ही है. इस काम में सेना के 10 जहाजों और दर्जनों गोताखोरों को लगाया गया था. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ द्वारा जारी की गई तस्वीरों में एक बड़ी बेलनाकार वस्तु दिखाया गया है. इससे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि रॉकेट का नाम "चोलिमा -1" रखा गया था. सेना के अधिकारी ने आगे कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से समुन्द्र में मिले मलबे का गहन विश्लेषण किया जाएगा. 

रॉकेट के दूसरे हिस्से की तलाश जारी 

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ली जोंग-सुप ने कहा था कि यह मलबा रॉकेट का महज एक हिस्सा है लेकिन सेना अभी भी बाकी के हिस्सों की तलाश कर रही है. वहीं दक्षिण कोरिया के विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति संस्थान के वैज्ञानिक ली चून-जौन ने कहा कि हाल ही में प्राप्त हुई वस्तु एक ईंधन टैंक प्रतीत होती है. 

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह इस सैटेलाइट के जरिए अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्य अभ्यासों पर नजर रखना चाहता है. हालांकि इस बार यह प्रयास असफल हो गया . 

ये भी पढ़ें: Pakistan: इमरान खान बोले- 'मेरे साथियों के घरों को लूट रही पंजाब पुलिस, कायरता की सारी हदें पार'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget