एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया के जवाब में दक्षिण कोरिया ने दागीं जमीन-समुद्र-हवा से मिसाइलें

सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया के आईसीबीएम लॉन्च के जवाब में हमारी सेना ने संयुक्त रूप से जमीन, समुद्र, हवा से मिसाइलें दागीं.

उत्तर कोरिया ने आज यानी गुरुवार को समुद्र की ओर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी. इसके जवाब में आज दक्षिण कोरिया ने भी मिसाइलों का एक बैराज (एक विस्तृत क्षेत्र पर केंद्रित तोपखाने की बमबारी) दागा है. दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया की ओर से आज एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के जवाब में मिसाइलों का एक बैराज दागा.

सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, "उत्तर कोरिया के आईसीबीएम लॉन्च के जवाब में हमारी सेना ने संयुक्त रूप से जमीन, समुद्र, हवा से मिसाइलें दागीं, जो जापान के सागर में 16:25 (7:25 GMT) के आस-पास गिरी.

बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

बता दें कि उत्तर कोरिया ने आज एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट कर दुनिया को चौंका दिया है. ये मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक जोन में गिरी है. जापान सरकार ने कहा कि एक संदिग्ध उत्तर कोरियाई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) गुरुवार दोपहर को देश के उत्तरी तट के पश्चिम में जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर गिरी है.

जापान के रक्षा राज्य मंत्री माकोतो ओनिकी ने कहा कि मौजूदा विश्लेषण से संकेत मिलता है कि बैलिस्टिक मिसाइल ने 71 मिनट के लिए उड़ान भरी और करीब 15:44 (0644 GMT) के आसपास, यह होक्काइडो के ओशिमा प्रायद्वीप से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में जापान के सागर में जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंदर पानी में गिरी. 

उत्तर कोरिया का 12वां प्रक्षेपण

इस साल उत्तर कोरिया का यह 12वां प्रक्षेपण था. पिछले रविवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध गोले दागे थे. उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों की सेनाओं का कहना है कि वह जाहिर तौर पर अपनी हथियार प्रणाली की क्षमता बढ़ाना चाहता है और यह सिलसिला उसके सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रक्षेपण करने के बाद ही पूरा होगा.

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा- पत्नी से रेप केस में नहीं बच सकता पति, सांसदों को 'चुप्पी की आवाज' पर देना चाहिए ध्यान

बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को कहा 'चूहा' और बुजदिल, जो अविश्वास प्रस्ताव से भाग रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget