एक्सप्लोरर

सोमालिया की राजधानी में आतंकवादियों ने होटल पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, 27 घायल

Somalia Latest News: एसवाईएल होटल पर हमला पहली बार नहीं हुआ है. अतीत में भी यह हमलावरों का निशाना बन चुका है. हालांकि, इस बार रमजान के पवित्र महीने में यह घटना हुई है.

Somalia Latest News: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक राष्ट्रपति भवन के समीप एक फेमस होटल को अल-शबाब के जिहादियों ने अपना निशाना बनाया है. इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई. आधुनिक हथियारों से लैस जिहादियों ने गुरुवार (14 मार्च 2024) देर रात होटल पर ताबतोड़ गोलियों की बौछार कर दी थी. 

होटल का नाम एसवाईएल बताया जा रहा है. सुरक्षा बलों ने शुक्रवार (15 मार्च 2024) को जानकारी साझा करते हुए बताया है कि पिछले 13 घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है. 

3 लोगों की मौत, 27 घायल
सोमालिया पुलिस के प्रवक्ता कर्नल कासिम अहमद रोबले ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ''हमले में 3 लोगों की मौत हुई है और 27 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 18 आम नागरिक और 9 नौसैनिक शामिल हैं.''

सोमालियाई प्रवक्ता के मुताबिक घायलों में 3 विधायक भी शामिल हैं. आत्मघाती हमले में पांच हमलावरों की भी मौत हुई है. प्रवक्ता के मुताबिक होटल में चली लंबी मुठभेड़ के बाद स्थिति अब सामान्य हो गई है.

एसवाईएल होटल पर हमला पहली बार नहीं हुआ है. अतीत में भी यह हमलावरों का निशाना बन चुका है. हालांकि, इस बार रमजान के पवित्र महीने में घटना हुई है. यह बेहद शर्मनाक है. 

कैसे किया धमाका?
सुरक्षा अधिकारी अहमद दाहिर ने एएफपी के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि हमलावरों ने पहले होटल के समीप विस्फोटक का इस्तेमाल किया. जिससे दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने इमारत में घुसपैठ की. 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. जिसे देख वहां मौजूद हर किसी का रोम सिहर गया. घटना के दौरान मौजूद हसन नूर का कहना है गोलियां चलते ही वह दीवार फांदकर भाग निकले. उन्होंने बताया मुझे घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन होटल के अंदर बहुत सारे लोग थे.

यह भी पढ़ें- तुर्किए के तट के पास डूबी प्रवासियों से भरी नाव, 16 लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget