एक्सप्लोरर

तुर्किए के तट के पास डूबी प्रवासियों से भरी नाव, 16 लोगों की दर्दनाक मौत

Turkey Latest News: आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि नाव पर सवार प्रवासियों की संख्या काफी अधिक थी.

Turkey Latest News: तुर्किए तट के करीब एक नौका के पलट जानें से 16 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है यह नाव प्रवासियों से भरी हुई थी. शुक्रवार (15 मार्च 2024) को तुर्किए के उत्तरी एजियन तट से जब प्रवासियों से भरी यह नाव गुजर रही थी तब यह घटना घटी. इस दर्दनाक घटना में जहां 16 की मौत हो गई है. वहीं 2 लोगों को तुर्किए के तट रक्षक कर्मी बचाने में कामयाब रहे. इसके अलावा 2 शख्स स्वयं से तैरते हुए अपनी जान बचाने में सफल रहे.

अधिकारियों का कहना है कि प्रवासियों को ले जा रही नाव रबर की बनी हुई थी. फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस नाव पर कितने लोग सवार थे. तटरक्षक बल लगातार घटना वाले इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं.

मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

सरकारी एजेंसी अनाडोलु की खबर के मुताबिक मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. मरने वाले में किस देश के कितने लोगों का निधन हुआ है. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

10 तटरक्षक नौकाएं और 2 हेलीकॉप्टर खोज अभियान में शामिल

अनाडोलु के अनुसार मौजूदा समय में 10 तटरक्षक नौकाएं और 2 हेलीकॉप्टर खोज अभियान में लगी हुई है. यही नहीं घटना स्थल के समीप वाले बंदरगाह पर कई एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है. 

मरने वालों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी 

आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. क्योंकि नाव पर सवार प्रवासियों की संख्या काफी अधिक थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ज्यादा भार होने और लहरों की चपेट में आने से नाव पलटने की उम्मीद जताई जा रही है. 

तुर्किए तट रक्षक बल का बयान

फिलहाल इस दुर्घटना के बाद से घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है. तुर्किए तटरक्षक बल का कहना है इस सप्ताह हमने नावों से तुर्किए को छोड़ने वाले करीब 93 प्रवासियों को पकड़ा है. शायद यह प्रवासी भी तुर्किए छोड़ने का प्रयास कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- जिस अफगानिस्तान में बिना पति महिलाओं का बाहर आना मना वहां अकेले घूमने गई बिहार की महिला, जानें क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget