एक्सप्लोरर

Pakistan on PM Modi: पाकिस्तान में मोदी का यार कौन ?  पंजाब असेंबली में लगे 'मोदी का जो यार है गद्दार है' के नारे, देखें वीडियो

Pakistan: पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर उठ रही आवाज के बीच भारत विरोधी नारे लगने शुरू हो गए हैं. पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नारेबाजी की गई है.

Pakistan on PM Modi: पाकिस्तान के पंजाब असेंबली में 'मोदी का जो यार है गद्दार है गद्दार है' के नारे लगे हैं. इस तरह के नारों के बाद पाकिस्तान के लोग अब आश्चर्य जता रहे हैं. पाकिस्तान के लोगों को समझ नहीं आ रहा कि पाकिस्तान में भारत के पीएम मोदी का दोस्त कौन है. पाकिस्तानी युवक ने कहा कि पाकिस्तान की हर पार्टी एक दूसरे पर मोदी से दोस्ती का आरोप लगाती है, दूसरी तरफ मोदी सालभर से पाकिस्तान का नाम भी नहीं ले रहे. पाकिस्तानी युवक ने कहा कि मोदी से दोस्ती कर लेते तो पाकिस्तान का ही भला होना था, लेकिन यहां तो राजनीति में ऊंची कुर्सी पाने के लिए भारत विरोधी एजेंडा चलाया जाता है. 

पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर सोहैब चौधरी से बातचीत में पाकिस्तानी युवक दिलशाद ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करने से ऊंची कुर्सी मिलती है. दूसरी तरफ कोई यह कह दे कि पाकिस्तान की तरक्की के लिए भारत से दोस्ती जरूरी है, तो उसके खिलाफ फतवे जारी हो जाते हैं. पाकिस्तानी युवक ने कहा कि मौजूदा समय में पाकिस्तान को भारत की जरूरत है, भारत आज बहुत आगे निकल चुका है. शख्स ने कहा कि आपके नारे लगाने से कुछ नहीं होता, दुनिया के बड़े-बड़े मुस्लिम देश नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं, इसमें सऊदी अरब भी शामिल है. 

भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी से जनता परेशान
पाकिस्तानी युवक ने कहा कि पिछली कई सरकारों ने भारत के साथ संबंध सुधारने की कोशिश की, लेकिन हर बार कोई न कोई मसला हो जाता है. दिलशाद ने कहा कि कहीं मुंबई अटैक हो जाता है तो कहीं बॉर्डर इश्यू हो जाते हैं. दिलशाद ने कहा कि आज भारत दुनिया के सभी देशों के साथ व्यापार कर रहा है, इसमें मुस्लिम देश बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. भारत के चीन के साथ परेशानी है, इसके बावजूद व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा है. युवक ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत के साथ इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बंद किया है, इसका खामियाजा पाकिस्तान की जनता को उठाना पड़ रहा है. 

पाकिस्तान का घटा विदेशी मुद्रा भंडार
पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व महज 9 अरब डॉलर बचा है, ऐसे में पाकिस्तान देश को कैसे चलाएगा इसको लेकर पाकिस्तानी युवक ने चिंता जाहिर की. युवक ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ दुश्मनी करके जो पैसा रक्षा बजट में खर्च कर रहा है, उसे पाकिस्तान के विकास में भी लगाया जा सकता है. मौजूदा समय में पाकिस्तान के लोगों के पास बिजली के बिल देने के पैसे नहीं हैं. युवक ने कहा कि भारत विरोधी नारा लगाने से कुछ नहीं होने वाला है, मौजूदा समय में पाकिस्तान को भारत से सीखने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ेंः Pakistan News: पाकिस्तान में शहबाज सरकार को दी धमकी तो गायब हुए मुख्यमंत्री, वकील बोले- घंटों से फोन बंद है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखोई-30 और तेजस के बाद अब राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
Su-30, तेजस के बाद राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़

वीडियोज

ABP Report: 'घूसखोर पंडत' पर घमासान! | Ghooskhor Pandat Controversy | FIR | CM Yogi
Chitra Tripathi: घूसखोर की जाति बनाई, ऐसे फिल्म से करेंगे कमाई? | Ghooskhor Pandat Controversy
Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |
Pakistan Breaking: Islamabad के शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला | Pakistan Crisis | Terrorist Attack

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई-30 और तेजस के बाद अब राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
Su-30, तेजस के बाद राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़
'धुरंधर 2' के छक्के छुड़ाएगी 'टॉक्सिक', रिलीज से पहले ही यश की फिल्म ने कमा लिए 120 करोड़
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
‘ईरान के हालात पर सरकार की नजर’, भारतीय नागरिकों को लेकर संसद में क्या बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर?
‘ईरान के हालात पर सरकार की नजर’, भारतीय नागरिकों को लेकर संसद में क्या बोले विदेश मंत्री?
Islamabad Mosque Blast: पाकिस्तान में शिया कम्युनिटी की मस्जिदें ज्यादा हैं या सुन्नी की? जानें पड़ोसी मुल्क का हाल
पाकिस्तान में शिया कम्युनिटी की मस्जिदें ज्यादा हैं या सुन्नी की? जानें पड़ोसी मुल्क का हाल
Rose Day 2026: प्यार में क्या कहता है गुलाब का रंग? जान लें हर रंग के गुलाब रोज का मतलब
प्यार में क्या कहता है गुलाब का रंग? जान लें हर रंग के गुलाब रोज का मतलब
Embed widget