एक्सप्लोरर

14 हजार फीट की ऊंचाई से कूदी लड़की, नहीं खुला पैराशूट, फिर भी बच गई जान

Skydiver Accident Story: स्काईडाइवर एम्मा कैरी 14,000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी जिंदा बच गईं. यह हादसा 2013 में हुआ था जिस वजह से एम्मा आज भी ठीक से नहीं चल पा रही हैं.

Viral News: जाको राखे साइयां मार सके न कोय…यह कहावत स्काईडाइवर एम्मा कैरी पर बिलकुल सटीक बैठती है. एम्मा ने करीब 14,000 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी मौत को मात दे दी. इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई, लेकिन उनकी जान बच गई. अब उनकी अविश्वसनीय कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह घटना साल 2013 की है, जब एम्मा स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही थीं. news.com.au से बात करते कैरी ने बताया कि वह और उनकी दोस्त जेम्मा मर्डक स्काइडाइविंग नहीं करना चाहते थे, लेकिन इसका रोमांच और उत्साह देख इनसे रहा नहीं गया और वह स्काइडाइविंग के रोमांच का अनुभव करने के लिए तैयार हो गई. अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में एम्मा ने बताया कि ये सबकुछ सिर्फ तीस सेकंड के अंदर हुआ था.

नहीं खुला पैराशूट 
उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई के बाद नीचे गिरने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे वह मर गई हैं, लेकिन उन्हें अगले ही पल असहनीय दर्द का एहसास हुआ. एम्मा ने बताया कि वह करीब 14,000 फीट की ऊंचाई से नीचे कूदी थी. 10 सेकंड के बाद उन्हें अपना पैराशूट खोलना था. लेकिन जब उन्होंने ऐसा किया तो पता हाला कि उनका पैराशूट उनके पैरों में उलझ गया.

स्वर्ग से अचानक नरक में आ गिरी 
वह आगे बताती हैं कि जब हम (हेलीकॉप्टर से) बाहर कूदे, तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा था. मुझे मेरे कंधे पर मेरे ट्रेनिंग की थपकी महसूस हुई. मैं कह रही थी 'ठीक है. ठीक है. कुछ ही सेकेंड के अंदर वह जमीन पर दर्द से कराह रही थीं. कैरी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि मैं बिल्कुल भी बेहोश नहीं हुई थी. मैं होश में थी. कैरी ने कहा कि उन्हें लगा कि वह स्वर्ग में हैं. लेकिन दर्द ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह नरक में चली गई हैं. 

खून से लथपथ चिल्ला रही थी कैरी 
कैरी की सहेली ने सुरक्षित उतरने के बाद उनका हाल देखा. वह खून से लथपथ थीं और चिल्ला रही थीं. फिर आनन-फानन में कैरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी दो जगहों से टूट गई है. इसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया. सर्जरी से उबरने के बाद, कैरी अपने परिवार के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चली गईं. अब वह धीरे-धीरे अपने पैरों पर लंगड़ाते हुए चलने लगी हैं. 

ये भी पढ़ें : Israel Hamas War: सीजफायर खत्म होते ही गाजा के आसमान में फिर दहाड़ने लगे फाइटर जेट, इजरायल-हमास के बीच ताबड़तोड़ हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget