एक्सप्लोरर

शार्क के पेट में मिला अर्जेंटीना का लापता शख्स, परिवार ने टैटू से की पहचान

Missing Argentine Man Found In Shark Stomach: अर्जेंटीना में एक शख्स इस महीने की 18 तारीख को तटीय इलाके में लापता हो गया था. पुलिस और कोस्टगार्ड्स उसकी खोज में जुटे थे.

Missing Man Found In Shark Stomach: दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश अर्जेंटीना में होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्‍स इस महीने की शुरुआत में लापता हो गया था, अब उसके शरीर के अवशेष एक शार्क के पेट के अंदर खोजे गए हैं. शार्क एक बेहद खतरनाक मछली होती है, जो बिजली जैसा झटका देकर अन्‍य प्राणियों का शिकार करती है.

ब्रिटिश न्‍यूज सर्विस 'मेट्रो' की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 वर्षीय डिएगो बैरिया को आखिरी बार 18 फरवरी को अर्जेंटीना के दक्षिणी चुबुत प्रांत के तट के पास अपनी बाइक की सवारी करते हुए देखा गया था. उसके लापता होने पर उसकी व्यापक खोज की गई, लेकिन अधिकारियों को उसका कोई पता नहीं चला. दस दिन बाद, दो मछुआरों ने कहा कि उन्होंने तीन शार्क को उस जगह के पास से पकड़ा है जहां डिएगो बैरिया का वाहन मिला था. जब वे शार्क की चीर-फाड़ कर रहे थे, तो उन्हें एक हाथ के अवशेष मिले, तब उन्होंने तुरंत कोस्‍टगार्ड्स के अधिकारियों से संपर्क किया.

परिजनों ने पहचाने अंग, मौत बन गई पहेली

डिएगो बैरिया की खोज का प्रयास करने वाली अधिकारी डेनिएला मिलट्रुज़ ने बताया कि मछुआरों ने कहा था कि "जब वे शार्क की सफाई कर रहे थे तो उनमें से एक में मानव अवशेष मिले." मिलाट्रूज़ ने कहा, "हमें लगता है कि डिएगो का एक्सीडेंट हुआ था. इसकी तह में जाने के लिए हम ये जांच कर रहे हैं कि क्या कोई वाहन भी घटना में शामिल था."

उधर, मानव अवशेष को जब बैरिया के परिवार के सदस्यों को दिखाया गया तो उन्‍होंने एक टैटू के आधार पर उसके शरीर की पहचान की. इस बीच, पुष्टि के लिए कुछ डीएनए टेस्‍ट के लिए भी भिजवा द‍िए गए हैं. इस मामले पर कोमोडोरो रिवाडविया शहर में पुलिस विभाग के प्रमुख क्रिस्टियन अंसाल्डो का बयान आया है. उन्‍होंने कहा कि शार्क जिसमें मानव अवशेष पाए गए थे, वो लगभग 1.5 मीटर (4.9 फीट) लंबी है. उन्होंने कहा कि बैरिया के गायब होने के सप्ताहांत में वहां ज्वार की लहर आई थी. हालांकि, मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है और अब सभी संभावनाओं को देखते हुए जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पिट बुल ने 6 साल की बच्ची को काटा तो चेहरे पर लगे 1000 टांके, सांस लेने के लिए लगेगी ट्यूब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget