एक्सप्लोरर

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच कहा- भारत ने जब हमला किया तो इमरान...

Pakistan Latest News: शाहबाज शरीफ ने इमरान खान पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि वह कभी भी विपक्ष के साथ मिलकर काम नहीं करना चाहते थे.

Pakistan Latest News: पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद सभी पार्टियों के बीच सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई है. इस रेस में नवाज शरीफ की अगुवाई वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन सबसे आगे चल रही है. सरकार बनाने से पूर्व नवाज के छोटे भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर बड़ा बयान दिया है. शाहबाज ने इमरान का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने कभी भी पाकिस्तान के लिए मिलकर काम नहीं किया. जब भारत (सर्जिकल स्ट्राइक) ने पाकिस्तान पर हमला किया और कश्मीर में हालात खराब हुए तब भी वह हमसे चर्चा करने नहीं आए. वह विपक्ष के साथ बैठना ही नहीं चाहते थे.

शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के साथ हुई गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पीटीआई ने देश को डिफॉल्ट के कगार पर धकेल दिया था. हमने देश को बचाया है.'

शहबाज शरीफ का दावा 

शहबाज शरीफ ने दावा करते हुए कहा है कि पीएमएल-एन के पास केंद्र के साथ-साथ पंजाब प्रांत में भी बहुमत प्राप्त है. उन्होंने कहा, 'निर्दलीय उम्मीदवारों के हमारी पार्टी में शामिल होने के बाद अब सदस्यों की संख्या 80 हो गई है.' शरीफ को उम्मीद है कि अभी और निर्दलीय उम्मीदवार हमारी पार्टी में शामिल होंगे.

पीटीआई ने पीपीपी और एमक्यूएम-पी के साथ गठबंधन करने से किया मना 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीटीआई ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के साथ गठबंधन करने से साफ मना कर दिया है. अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का इन दोनों पार्टियों के बारे में कहना है कि इनके कई सदस्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल हैं. 

इमरान खान ने कहा, 'जिन लोगों को शासन में लाया गया है वे सबसे बड़े मनी लॉन्ड्रर हैं.' उन्होंने अपनी जीत के बारे में झूठ बोलने के लिए पीएमएल-एन पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'नवाज शरीफ और मरियम नवाज दोनों चुनाव हार गए हैं. हम चुनाव नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.'

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान चुनाव में हो गया खेल! 24 सीटों पर जीत के अंतर से अधिक मिले Rejected Ballots, यहीं पीएमएल-एन मार ले गई बाजी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget