एक्सप्लोरर

काबुल की सड़कों पर फिर बरसे आग के गोले, एक महीने में 2 बड़े रॉकेट हमले

काबुल के लोग जब रात में अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे उसी समय ये रॉकेट हमला हुआ जिसके बाद भगदड़ मच गई और लोग घर छोड़कर भागने लगे.

काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. राजधानी काबुल सबसे ज्यादा अशांत बना हुआ है. एक महीने के अंदर काबुल में 2 बड़े रॉकेट हमले किए गए. ज्यादा दिन नहीं हुए जब काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था, कुछ उसी तरह का मंजर गुरुवार की रात काबुल के आसमान में दिखा.

काबुल के खैरखानेह इलाके में गुरुवार रात 9 बजे के करीब एक-एक कर कई रॉकेट से हमला किया गया. वैसे तो इस हमले में चमतलाह इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को निशाना बनाया गया था, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया. अभी तक इस हमले में हुए जान माल के नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है और ना ही किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है. ऐसे में रॉकेट हमले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

हमले के पीछे IS-खुरासान? 
तालिबानी लड़ाके अनपढ़ हैं, 99 फीसदी लड़ाकों को ना तो टेक्नॉलजी का पता है और ना ही अनुभव है. तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद ऐसी कई तस्वीरें आईं जिन्हें देखकर लग गया कि तालिबान के हाथ में किसी ने उस्तरा थमा दिया है. वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब राजधानी काबुल में इस तरह के रॉकेट हमले हुए हों. इससे पहले अफगानिस्तान में काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 26 अगस्त को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिक और 100 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. उस समय हमले की जिम्मेदारी ISIS-K ने ली थी. 30 अगस्त को दोबारा काबुल एयरपोर्ट पर लगभग पांच रॉकेट दागे गए थे, लेकिन अमेरिकी सेना के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने उसे हवा में ही ध्वस्त कर दिया था. 

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद से ही काबुल में बेहद स्थिति तनावपूर्ण है. लोग दहशत में जी रहे हैं. डर है कि बाहर निकले तो तालिबानियों का कहर बरपेगा. घर में रहें तो शायद किसी आतंकी संगठनो के रॉकेट हमले का निशाना बन जाएं.

ये भी पढ़ें-
China Earthquake: चीन में 6.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से तबाही, कई घर ढहे, 3 की मौत और 60 लोग घायल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर किया कटाक्ष, कहा- वह व्यस्त व्यक्ति हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'
भारत का अमेरिका को 'बंधुआ मजदूर' वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- 'US को ज्यादा...'
पाकिस्तान को टुकड़ों में तोड़ने पर क्यों आमादा आसिम मुनीर? कंट्रोल में लेंगे सत्ता!
पाकिस्तान को टुकड़ों में तोड़ने पर क्यों आमादा आसिम मुनीर? कंट्रोल में लेंगे सत्ता!

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget