एक्सप्लोरर

Jaahnavi Kandula: पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसे का शिकार होने वाली जाह्नवी कुंडला होंगी सम्मानित, मरणोपरांत मास्टर डिग्री देगी यूनिवर्सिटी

Jaahnavi Kandula Case: अमेरिका में पुलिस की गाड़ी से टकराने के बाद जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी मरणोपरांत मास्टर डिग्री से सम्मानित करेगी.

US Cop Jokes About Jaahnavi Kandula Death: अमेरिका में भारतवंशी युवती जाह्नवी कंडुला को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. इस हादसे में एक फुटेज सामने आने के बाद बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, फुटेज में देखने को मिला है कि जाह्नवी के एक्सीडेंट के बाद पुलिस अफसर हंस रहे थे. इस मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इसी बीच, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के चांसलर ने घोषणा की है कि भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को मरणोपरांत मास्टर डिग्री से सम्मानित किया जाएगा.

गौरतलब है कि साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत जनवरी में हुई थी, जब वह डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थीं. इसी दौरान उन्हें सिएटल पुलिस की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी. वहीं, कंडुला की मास्टर डिग्री आगामी दिसंबर में पूरी होनी थी. ऐसे में विश्वविद्यालय ने मरणोपरांत डिग्री प्रदान करने की योजना बनाई है. इस बात की जानकारी चांसलर केनेथ डब्ल्यू हेंडरसन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी.

मामले ने कैसे पकड़ा तूल 

एक पुलिस अधिकारी की बॉडीकैम फुटेज सामने आने के बाद इस घटना ने फिर से तूल पकड़ लिया, जिसमें एक अन्य अधिकारी को छात्र की मौत के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करते देखा गया. सिएटल टाइम्स अखबार ने सोमवार को बताया कि कंडुला की मौत तब हुई जब पुलिस अधिकारी केविन डेव ओवरडोज की सूचना पर जाते समय तेज गति से गाड़ी चला रहे थे. 

फुटेज में हंसते दिखे अधिकारी 

जो फुटेज सामने आया है, उसमें पुलिस अधिकारी को कहते सुना जा सकता है कि 'उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं. वह मर चुकी है.' इसी के साथ गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी हंसते हैं. साथ ही एक अधिकारी कहता है, 'वह एक रेगुलर पर्सन है. बस एक 11,000 डॉलर का चेक लिखो, वैसे भी वह 26 साल की थी, उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं.'

यह फुटेज वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया. लोग सोशल मीडिया पर जाह्नवी कंडुला को लेकर कैंपेन चलाने लगे. भारतीय लोगों ने इस घटना को लेकर प्रोटेस्ट भी किया. जिसके बाद आरोपी अधिकारियों पर जांच बैठाई गई है. 

ये भी पढ़ें: Putin Kim Jong Meeting: पुतिन और किम की मुलाक़ात में क्या हथियारों के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ? खुद रूस ने बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर बरसाई बारूद, ऑपरेशन का वीडियो आया सामने; मिसाइल ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस तक धुआं-धुआं
अमेरिका ने ईरान पर फिर बरसाई बारूद, ऑपरेशन का वीडियो आया सामने; मिसाइल ठिकानों से लेकर एयर डिफेंस तक धुआं-धुआं
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
घुटनों पर पाकिस्तान! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
घुटनों पर पाक! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget