एक्सप्लोरर

'ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी', PM मोदी से मीटिंग में बोले शी जिनपिंग; ट्रंप को भी मिल गया संदेश!

SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन 2025 से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की.

SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन 2025 के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की. पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे हैं और सम्मेलन में भाग लेने से पहले शी जिनपिंग से मुलाकात की.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बैठक में कहा, 'प्रधानमंत्री महोदय, आपसे फिर से मिलकर खुशी हो रही है. पिछली साल कजान में हमारी बैठक सफल रही थी. दुनिया एक बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रही है. हम दोनों सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश हैं. अच्छे पड़ोसी बनना और ड्रैगन और हाथी का साथ आना महत्वपूर्ण है.' पीएम मोदी ने अपनी बात में विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता पर जोर दिया और कहा कि भारत चीन पर तभी भरोसा करेगा जब ये तीनों मूल्य ईमानदारी के साथ निभाए जाएं.

दोस्ती और अच्छे पड़ोसी होने का दिया संदेश

शी जिनपिंग ने एससीओ शिखर सम्मेलन में आने के लिए मोदी का आभार जताया और कहा कि भारत और चीन दोनों बड़ी सभ्यताएं हैं. "ड्रैगन और हाथी का साथ जरूरी है. भारत और चीन की दोस्ती महत्वपूर्ण है. दोस्ती और अच्छा पड़ोसी होना अहम है."

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में आमंत्रण देने के लिए शी जिनपिंग का धन्यवाद किया. अपने प्रारंभिक भाषण में उन्होंने कहा, "कज़ान में हमारी पिछली बैठक बहुत सार्थक रही. इससे हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है. सीमाओं पर शांति और स्थिरता बनी हुई है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं. हमारे देशों के सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं, जो मानवता के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है." गौरतलब है कि भारतीय आयात पर 50% प्रतिशत का टैरिफ लगाने के बाद भी भारत को झुकाने में नाकाम होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब नया पैंतरा चल रहे हैं. इसी के बाद से भारत और चीन अब साथ आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget