एक्सप्लोरर

सऊदी ने धमकाया तो थरथर कांपा पाकिस्तान, 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाला

Pakistani Beggars In Saudi Arabia: सऊदी अरब समेत कई देशों की शिकायत के बाद शहबाज सरकार ने 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है.

Pakistani Beggars In Saudi Arabia: अब पाकिस्तान न सिर्फ आतंकवाद बल्कि अपने देश के भिखारियों को लेकर भी दुनियाभर में बदनाम हो गया है. मध्य पूर्व के कई देश तो पाकिस्तानी भिखारियों से इतने परेशान हो गए हैं कि उन्होंने शहबाज सरकार को चेतावनी तक दे दी है. पूरी दुनिया से आ रही शिकायत के बाद अब पाकिस्तान ने भिखारियों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है. शहबाज सरकार ने भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है.

4,300 भिखारियों को ECL में डाला

सऊदी अरब समेत कई देशों की शिकायत के बाद शहबाज सरकार ने 4,300 भिखारियों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि जिन भिखारियों का नाम इस लिस्ट में है वो अब देश से बाहर नहीं जा सकते हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में सऊदी ने पाकिस्तान की सरकार से शिकायत की थी कि हज और उमराह वीजा लेकर लोग वहां आ रहे हैं और मक्का मदीना में भीख मांग रहे हैं. इस कारण सऊदी में भिखारियों की संख्या बढ़ गई है. सऊदी की नाराजगी के बाद पाकिस्तान ने ये एक्शन लिया है जिसकी जानकारी मोहम्मद बिन सलमान की सरकार को दी गई है.

पाकिस्तान ने सऊदी अरब को दी जानकारी

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी ने भिखारियों की ECL लिस्ट के बारे में सऊदी अरब को जानकारी दी. सऊदी के डिप्टी इंटीरियर मंत्री नासिर बिन अब्दुलअजीज अल दावूद को लिस्ट में दर्ज नामों की सूचि सौंपी गई.

सऊदी ने दी थी चेतावनी

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि वह उमराह और हज वीजा के तहत यात्रा करने वाले भिखारियों पर गंभीरता से और तत्काल संज्ञान ले. रियाद ने इस्लामाबाद के धार्मिक मामलों के मंत्रालय से कहा था कि वह ऐसे लोगों को मिलने वाले वीजा पर रोक लगाए. सऊदी सरकार ने अपनी चेतावनी में कहा कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक देश में भीख मांगते पकड़े गए. उन्हें वापस भेज दिया गया. 

रियाद के मुताबिक ये पाकिस्तानी भिखारी उमराह और हज वीजा के तहत सऊदी अरब में दाखिल हुए थे और अपना समय मक्का और मदीना की सड़कों पर भीख मांगने में बिता रहे थे. 

सऊदी ने कहा था कि यदि स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो इसका पाकिस्तानी उमराह और हज यात्रियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget