एक्सप्लोरर

सऊदी अरब में खुलने जा रहा पहला शराब का स्टोर! जानें कौन ले सकेंगे यहां से अल्कोहल

Saudi Arabia: सऊदी अरब देश की राजधानी रियाद में जल्द ही अल्कोहल स्टोर खुलेगा. नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में खोला जाएगा.

Alcohol Store In Saudi Arabia: सऊदी अरब देश की राजधानी रियाद में अपना पहला अल्कोहल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है. यह स्टोर विशेष रूप से गैर-मुस्लिम राजनयिकों को सर्विस देगा. योजना से परिचित एक सूत्र ने बुधवार (24 जनवरी) को यह जानकारी दी. इसके अलावा इस संबंध में एक डॉक्यूमेंट भी सामने आया है.

जावया (Zawya) न्यूज का दावा है कि इस दस्तावेज में कहा गया है कि ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और विदेश मंत्रालय से क्लीयरेंस कोड प्राप्त करना होगा. हालांकि, ग्राहक सीमित मात्रा में शराब खरीद सकेंगे.

मासिक कोटा का करना होगा पालन
दस्तावेज के मुताबिक ग्राहक मासिक कोटा के हिसाब से ही शराब खरीद सकेंगे. सऊदी सरकार ने यह कदम  विजन 2030 नामक व्यापक योजना के तहत उठाया है. गौरतलब है कि सरकार ने तेल- श्रोत खाली हो जाने के बाद अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए विजिन 2030 योजना बनाई है.

डिप्लोमैटिक क्वार्टर में खोला जाएगा स्टोर
दस्तावेज में कहा गया है कि नया स्टोर रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में खोला जाएगा, जहां करीब में दूतावास और राजनयिक रहते हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अन्य गैर-मुस्लिम प्रवासी इसमें आ सकते हैं या नहीं. बता दें कि सऊदी अरब में लाखों प्रवासी रहते हैं. इनमें से अधिकतर एशिया और मिस्र से आए मुस्लिम कामगार हैं. सूत्र ने कहा कि स्टोर आने वाले हफ्तों में खुलने की उम्मीद है.

शराब पीने पर सख्त सजा
शराब का स्टोर खोलने के फैसले को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधार के कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस फैसले से सऊदी अरब पर अपने ऊपर लगे रूढ़िवादी मुस्लिम देश के ठप्पे को हटाना चाहता है. सऊदी अरब में शराब पीने के खिलाफ सख्त कानून हैं. शराब पीने वाले शख्स को यहां कोड़े मारने की सजा दी जाती है. हालांकि, अब इसे जेल की सजा से बदल दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Russian Plane Crash: 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को वापस छोड़ने जा रहा रूसी सैन्य विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत सभी की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
‘ट्रंप के जाने तक नहीं थमेगी जंग', ईरान के कमांडर के दावे से टेंशन में अमेरिका
‘ट्रंप के जाने तक नहीं थमेगी जंग', ईरान के कमांडर के दावे से टेंशन में अमेरिका
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget