एक्सप्लोरर

Russian Plane Crash: 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को वापस छोड़ने जा रहा रूसी सैन्य विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत सभी की मौत

Russian jet Crashes: मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. हालांकि रूस की रक्षा मंत्रालय ने इसपर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

Russian Plane Crash: रूस और यूक्रेन के बीच दो सालों के अधिक वक्त से युद्ध जारी है. हर दिन दोनों तरफ से कई  लोग मारे जाते हैं. अब एक और दुखद खबर आई है. जानकारी के मुताबिक 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान क्रैश हो गया है. रूस का जो सैन्य विमान क्रैश हुआ है उसका नाम  इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन है. ये यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है. 

प्लेन क्रैश को लेकर जानकारी रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने दी है. एआरआई ने रूस की रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था. दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे.

रूस की रक्षा मंत्रालय ने अभी इसपर और जानकारी देने से मना कर दिया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि क्रेमलिन को दुर्घटना के बारे में पता है लेकिन इसपर अभी और बात नहीं की जा सकती है.

सभी की मौत-रिपोर्ट्स

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सभी लोगों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस के हवाले से पीटीआई ने लिखा है कि प्लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि रूस की सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध काफी वक्त से चल रहा है. दोनों देशों के बीच युद्ध को 23 महीने से अधिक समय हो गया है. इस बार दोनों देशों के बीच ये 48वां प्रिजनर एक्सचेंज होने जा रहा था. अब तक दोनों देशों ने कई कैदियों को रिहा किया है. रूस ने यूक्रेन के 230 तो वहीं यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget