एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के खतरनाक नए प्रकार से घबराया सऊदी अरब, एक हफ्ते के लिए रद्द हुईं सभी उड़ानें

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के फास्ट-स्प्रेडिंग स्ट्रेन ने दुनियाभर को परेशान कर दिया है. संक्रमण की दर के कारण ब्रिटेन में सख्त पाबंदियों के साथ लॉकडाउन लागू किया गया है. वहीं सऊदी अरब ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हवाई यात्रा के साथ ही जमीन और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से प्रवेश को निलंबित कर दिया है.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 71 लाख के पार पहुंच गया है. इस बीच ब्रिटेन में कोरोना वायरस के फास्ट-स्प्रेडिंग स्ट्रेन ने दुनियाभर को परेशान कर दिया है. ब्रिटेन में अचानक से बढ़ी संक्रमण की दर के कारण ब्रिटेन में सख्त पाबंदियों के साथ लॉकडाउन लागू किया गया है. वहीं कई देशों ने ब्रिटेन के साथ अपनी उड़ानें रद्द कर दी है, जिसमें सऊदी अरब भी शामिल है.

सऊदी ने उड़ानों को किया रद्द

दरअसल ब्रिटेन में कोरोना वायरस के फास्ट-स्प्रेडिंग स्ट्रेन के सामने आने के बाद सऊदी की आधिकारिक प्रेस एजेंसी का कहना है कि राज्य ने असाधारण मामलों को छोड़कर सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया है. फिलहाल इसे एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है.

अगले हफ्ते भी बढ़ सकता प्रतिबंध

अब सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हवाई यात्रा के साथ ही जमीन और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से प्रवेश को निलंबित कर दिया है. कोरोना संक्रमण की दर में कमी होने पर इसे एक हफ्ते बाद हटाया जा सकता है. ऐसा नहीं होने पर सऊदी अरब प्रशासन इसे अगले हफ्ते के लिए बढ़ा भी सकता है.

आइसोलेशन में रहेंगे यात्री 

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) की ओर से साफ किया गया है कि बीते दिनों में जो भी यात्री यूरोप से सऊदी अरब पहुंचे हैं. उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा. इसके दो सप्ताह के बाद दोबारा होने वाली कोरोना जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद ही उन्हें आइसोलेशन से बाहर जाने दिया जाएगा.

कुवैत ने भी रद्द की उड़ान सेवा

सऊदी की ही तरह पड़ोसी देश कुवैत ने भी वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रविवार को प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. फिलहाल ब्रिटेन में कोरोना वायरस के फास्ट-स्प्रेडिंग स्ट्रेन को देखते हुए बेल्जियम और नीदरलैंड ने भी उड़ानों को रद्द किया है.

इसे भी पढ़ेंः

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार, सख्त लॉकडाउन लागू, 'क्रिसमस बबल' कार्यक्रम भी रद्द

Coronavirus: इटली और जर्मनी में क्रिसमस की खुशियों पर फिरा पानी, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगाई गईं खास पाबंदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget