एक्सप्लोरर

सऊदी अरब ने 2024 में 100 से ज्यादा विदेशियों को दी सजा-ए-मौत! जानें किन गुनाहों के लिए फांसी पर लटकाया

Saudi Arabia Executes Over 100 Foreigners: सऊदी अरब को अपने कठोर दंड कानूनों के लिए अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा है.

Saudi Arabia Executes Over 100 Foreigners: सऊदी अरब में इस साल 100 से अधिक विदेशियों को फांसी दी गई है. एएफपी ने एक मानवाधिकार संगठन के हवाले से इसे अभूतपूर्व बताया है. शनिवार (16 नवंबर 2024) को दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र नजरान में एक यमनी नागरिक को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में फांसी दी गई. इस साल फांसी की सजा पाए विदेशियों की कुल संख्या 101 हो गई है.

पिछले तीन सालों की तुलना में यह आंकड़ा लगभग तीन गुना अधिक है. 2023 और 2022 में 34 विदेशियों को मौत की सजा दी गई थी. यूरोपियन-सऊदी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स (ESOHR) के अनुसार, यह संख्या अब तक की सबसे अधिक है. ESOHR के कानूनी निदेशक ताहा अल-हज्जी ने कहा कि यह पहली बार है जब सऊदी अरब ने एक वर्ष में इतने अधिक विदेशियों को फांसी दी है.

सऊदी अरब पर बढ़ी आलोचनाएं

सऊदी अरब को अपने कठोर दंड कानूनों के लिए अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा है. अमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, 2023 में सऊदी अरब का स्थान चीन और ईरान के बाद तीसरे नंबर पर था, जहां सबसे अधिक लोगों को मौत की सजा दी गई. सितंबर में, एएफपी ने रिपोर्ट दी कि सऊदी अरब ने 2022 में 196 फांसी के आंकड़े को पार कर लिया, जो पिछले तीन दशक का सबसे अधिक है.

विदेशी कैदी और निष्पक्षता पर सवाल

2024 में सऊदी अरब में फांसी पाने वाले विदेशी नागरिकों में पाकिस्तान, यमन, सीरिया, नाइजीरिया, मिस्र, जॉर्डन और इथियोपिया के नागरिक शामिल हैं. ESOHR के अनुसार, विदेशी कैदी सऊदी अरब में न्याय पाने में अधिक कठिनाइयों का सामना करते हैं. ESOHR के हज्जी ने कहा कि विदेशी कैदी अक्सर बड़े तस्करों का शिकार बनते हैं और उनकी गिरफ्तारी से लेकर फांसी तक के दौरान कई तरह के उल्लंघनों का सामना करते हैं.

ड्रग्स अपराधों के लिए बढ़ती सजा

2022 में सऊदी अरब ने ड्रग्स से जुड़े अपराधों पर फांसी की सजा के तीन साल के प्रतिबंध को समाप्त कर दिया था, जिससे इस साल के आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही है. अब तक 92 ड्रग्स से जुड़े मामलों में फांसी दी गई है, जिसमें 69 विदेशी शामिल हैं. मिडिल ईस्ट के एनजीओ रिप्राइव की प्रमुख जीड बैस्यूनी ने कहा कि विदेशी नागरिकों के परिवारों में डर और चिंता है कि उनके प्रियजन को कभी भी मौत की सजा दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के लोगों को दिया न्योता, बोले- 'आप सब इस बार महाकुंभ में आइए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget