एक्सप्लोरर

अमेरिकी NSA से मिले भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जानिए क्या हुई बातचीत

S. Jaishankar US Visit : भारतीय विदेश मंंत्री एस. जयशंकर की इस अमेरिकी यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं. क्योंकि कुछ ही दिनों में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे.

Jaishankar and US NSA Meeting : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय अपने 6 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं. जहां वे 29 दिसंबर तक रहने वाले हैं. अपने छह दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. विदेश मंत्री ने आज यानी शुक्रवार (27 दिसंबर) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के प्रमुख जेक सुलिवन के साथ मुलाकात की. इस दौरान एस. जयशंकर और अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने भारत-अमेरिका के रणनीतिक साझेदारी की प्रगति के विषय पर चर्चा की.

एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए के साथ मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने कहा, “वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के प्रमुख जेक सुलिवन से मिलकर अच्छा लगा.”

उन्होंने आगे कहा, “एनएसए के साथ भारत और अमेरिका के रणनीतिक साझेदारी के प्रगति को लेकर व्यापक रूप से चर्चा की. वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.”

US में सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे एस. जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपने अमेरिकी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुददे पर भारत के महावाणिज्य दूत के एक सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे. इसके अलावा विदेश मंत्री की अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन और निवर्तमान बाइडन प्रशासन के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है.

उल्लेखनीय है कि जयशंकर की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर में अमेरिकी यात्रा और चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद हो रही है.

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले हुई मुलाकात के हैं कई मायने

अमेरिकी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय पर हुई है जब कुछ ही दिनों के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे.

यह भी पढ़ेंः Manmohan Singh Death: अमेरिका ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, कहा-'US और भारत को एक साथ लाने के लिए हमेशा याद रखे जाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget