एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला कराने वाले TRF को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन, भारत बोला- 'Appreciate US Efforts'

अमेरिका ने टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करते हुए, उसे पहलगाम हमले का जिम्मेदार माना है. इस मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी का आभार जताया है.

अमेरिका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. इसको लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिका का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले ने साबित कर दिया है कि भारत-अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े हैं. जयशंकर ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट शेयर करके अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की प्रशंसा भी की.

एस जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''भारत-अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े हैं, इसकी मजबूत पुष्टि हुई है. मार्को रुबियो और अमेरिका का आभार, जिन्होंने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक प्रतिनिधि संगठन TRF को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT) घोषित किया. इसने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी.''

कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है TRF

TRF पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही मुखौटा है, जो कि अभी तक कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. TRF ने पहलगाम में हुए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी. इसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. अमेरिका के बड़े फैसले से पाकिस्तान को करारा झटका लगेगा. पाक आए दिन भारत के खिलाफ साजिश करता रहता है. TRF को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद उसकी मुश्किल बढ़ जाएगी.

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले का किया स्वागत

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले के बाद बयान जारी किया है. उसने अमेरिका की सराहना करते हुए उसके निर्णय का स्वागत किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत सरकार, अमेरिकी विदेश विभाग के 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और एक विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित करने के निर्णय का स्वागत करती है. हम इस संबंध में विदेश मंत्री मार्को रुबियो के लीडरशिप की तारीफ करते हैं.''

TRF को लेकर क्या बोले मार्को रुबियो

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था. उन्होंने कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है. अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने अब बयान जारी करके बताया कि TRF को आतंकी संगठन घोषित करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से ठीक है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा यह फैसला आतंक के खिलाफ अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget