एक्सप्लोरर

Russian Wagner Group: वैगनर प्रमुख का दावा-मास्को की ओर भेजी गई है यूनिट, रूस के कई क्षेत्रों में सिक्योरिटी टाइट

Russia: मास्को में स्थित लिपेत्स्क के गवर्नर इगोर आर्टामोनोव ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए एक फैसला लिया गया है, जिसमें उन्होंने फिलहाल सभी से शांत रहने के लिए कहा है.

Russian Wagner Group: रूसी अधिकारियों ने शनिवार (24 जून) को रूस के कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि प्राइवेट ग्रुप वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि उनकी सेना यूक्रेन सीमा पार कर चुकी है, जिसके बाद रूस के कई क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं. 

वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है और ये भी कहा है कि वो सैन्य नेतृत्व को उखाड़ने के लिए अंत तक जाएंगे, जिस पर उन्होंने अपने लोगों पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया, जबकि देश के प्रासीक्यूटर जनरल ने कहा कि सशस्त्र विद्रोह के लिए उनकी जांच चल रही थी.

लोगों को घरों में रहने की दी सलाह
मास्को के दक्षिण में स्थित लिपेत्स्क के गवर्नर इगोर आर्टामोनोव ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए एक फैसला लिया गया है, जिसमें उन्होंने फिलहाल सभी से शांत रहने के लिए कहा है. लिपेत्स्क का क्षेत्र मास्को से लगभग 400 किलोमीटर (250 मील) दक्षिण में है. इसके साथ ही रोस्तोव के दक्षिणी क्षेत्र में भी अधिकारियों ने लोगों से घरों पर रहने के लिए कहा है.

रोस्तोव के गवर्नर वासिली गोलुबेव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर तरह के संभव प्रयास कर रही हैं. उन्होंने स्थानीय लोगों से घर पर रहने की अपील की और साथ ही लोगों को शांत रहने के लिए कहा है. 

रूसी अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा उपाय किए
इससे पहले शनिवार (24 जून) को राज्य समाचार एजेंसी TASS ने अपनी एक रिपोर्ट बताया था कि रूसी अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं. इसको लेकर स्थानीय मीडिया ने फुटेज टेलिकास्ट किया है, जिसमें रूसी रक्षा मंत्रालय ही नहीं बल्कि पूरी राजधानी में बख्तरबंद वाहनों को तैनात हुए दिखाया गया है. येवगेनी प्रिगोझिन ने पहले कहा था कि उनकी जो यूनिट पूर्वी यूक्रेन में हमले का नेतृत्व कर रही थीं, वह रोस्तोव के दक्षिणी क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी.

ये भी पढ़ें:Khawaja Asif On PM Modi: बिलावल भुट्टो के बाद अब पाक के रक्षामंत्री ने पार की सारी हदें, पीएम मोदी को लेकर कहा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget