एक्सप्लोरर

Khawaja Asif On PM Modi: बिलावल भुट्टो के बाद अब पाक के रक्षामंत्री ने पार की सारी हदें, पीएम मोदी को लेकर कहा ये

Pakistan: अमेरिका के व्हाइट हाउस में बयान जारी कर मोदी और बाइडेन दोनों ने सीमा पार हो रहे आतंकवादी गतिविधियों की कड़ी निंदा की. पाकिस्तान से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया.

Pakistan Khawaja Asif On PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने 22 जून को वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त रूप से पाकिस्तान को आतंकवादियों पर कार्रवाई करने को कहा था. इसके अलावा पठानकोट और मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में शामिल दोषियों को सजा देने की मांग की थी. इस बयान के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने शुक्रवार (23 जून) को अमेरिका और भारत के तरफ से लगाए गए फटकार पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ये बयान उस व्यक्ति की यात्रा के दौरान आया है, जिसके गुजरात के सीएम रहते हुए मुसलमानों के नरसंहार की जांच पड़ताल की वजह से अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को कसाई बताया था.

ख्वाजा आसिफ ने PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
ख्वाजा आसिफ ने एक ट्वीट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो कश्मीर में आतंकवाद के अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. इसमें नियमित रूप से स्थानीय आबादी अपंग और अंधी हो रही है. देश के बाकी हिस्सों में मोदी के अनुचर मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों को बेखौफ होकर पीट-पीट कर मार डालते हैं.

रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद के वजह से पाकिस्तान ने अनगिनत लोगों की जान गंवाई है और दशकों से लगातार आतंकवाद से युद्ध कर रहा है. वहीं ख्वाजा आसिफ ने मोदी को गुजरात का कसाई बताते हुए कहा कि अगली बार राष्ट्रपति बाइडेन को स्वागत करते समय कई तरह के तथ्यों पर विचार करना चाहिए.

आतंकवादी गतिविधियों की कड़ी निंदा की
अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक बयान जारी कर मोदी और बाइडेन दोनों ने सीमा पार हो रहे आतंकवादी गतिविधियों की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमले शुरू करने के लिए न किया जाए. दोनों नेताओं ने अलकायदा, आईएसआईएस/दाएश, लश्कर ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), और हिज्ब-उल सहित सभी संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

ये भी पढ़ें:China-Pakistan Relation: 'ड्रैगन' ने टेररिज्म पर पाकिस्तान को दे डाली नसीहत, कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस पॉलिसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget