एक्सप्लोरर

कोरोना के Omicron वेरिएंट से लड़ने में स्पूतनिक-वी और लाइट बूस्टर है ज्यादा प्रभावी? स्टडी में हुआ खुलासा

Russian Corona Vaccine: स्पूतनिक-वी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अध्ययन टीकाकरण के छह महीने से अधिक समय बाद किया गया, जो स्पूतनिक-वी से मिलने वाली दीर्घकालीन सुरक्षा का संकेतक है.

Russian Corona Vaccine: रूस का स्पूतनिक-वी टीका (Sputnik-V Vaccine) और इसकी एक खुराक वाले स्पूतनिक लाइट बूस्टर (Sputnik Light Booster) टीके ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन (Omicron Variant) स्वरूप के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदर्शित की है. एक अध्ययन में यह दावा किया गया है.

गामेलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमायोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी (Gamaleya National Research Center of Epidemiology) और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (Russian Direct Investment Fund) ने 'स्पूतनिक-वी टीकाकरण (Sputnik-V Vaccination) के बाद स्पूतनिक लाइट बूस्टर, सार्स-कोवी-2 के स्वरूप बी.1.1.529 (ओमीक्रोन) के प्रति एंटीबॉडी प्रतिक्रिया के प्रति अत्यधिक न्यूट्रल' शीर्षक वाले आलेख में कहा कि टीके से गंभीर संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलती है.

दीर्घकालीन सुरक्षा का संकेतक

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF), स्पूतनिक-वी और स्पूतनिक लाइट टीकों में एक निवेशक है. स्पूतनिक-वी ने बुधवार को एक बयान में कहा, "अध्ययन टीकाकरण के छह महीने से अधिक समय बाद किया गया, जो स्पूतनिक-वी से मिलने वाली दीर्घकालीन सुरक्षा का संकेतक है."

म्यूटेशन से नहीं होता प्रभावित  

बयान में कहा गया है, "स्पूतनिक-वी ने एक मजबूत और दीर्घकालीन टी-सेल प्रतिक्रिया प्रदान की और स्पाइक प्रोटीन में 80 प्रतिशत एपीटोप (एंटीजेन अणु का वह हिस्सा जिससे एंटीबॉडी खुद को जोड़े रखता है) ओमिक्रोन स्वरूप में उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) से प्रभावित नहीं होता है. स्पूतनिक-वी द्वारा ओमिक्रोन से होने वाले संक्रमण के खिलाफ टिकाऊ सुरक्षा मुहैया करने की उम्मीद है."

डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 80% तक 

स्पूतनिक-वी का लंबे समय तक टिकाऊ टी-सेल छह से आठ महीने तक डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 80 प्रतिशत तक प्रभाव क्षमता प्रदान करता है. स्पूतनिक लाइट, एक बूस्टर के तौर पर ओमिक्रोन के खिलाफ वायरस को न्यूट्रल करने की गतिविधि महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है.

अध्ययन के मुताबिक, बूस्टर खुराक के तौर पर स्पूतनिक लाइट से 100 प्रतिशत पुन:टीकाकरण कराने वाले लोगों में ओमिक्रोन के खिलाफ न्यूट्रल करने वाली एंटीबॉडी विकसित हुई और उसका उच्च स्तर दो-तीन महीने तक बना रहा.

रूसी राष्ट्रपति ने की थी प्रभाव क्षमता की सराहना

अध्ययन के मुताबिक, स्पूतनिक लाइट से संक्रमण, गंभीर रोग और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलने की उम्मीद है. स्पूतनिक लाइट (Sputnik Light), अन्य टीकों का एक सार्वभौम बूस्टर है. यह 20 देशों में एकमात्र टीका और अन्य टीकों के सार्वभौम बूस्टर के तौर पर पंजीकृत है. इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने ओमिक्रोन (Omicron) के खिलाफ स्पूतनिक-वी की प्रभाव क्षमता की सराहना की थी.

ये भी पढ़ें- 

Anand Mahindra: जुगाड़ से बनाए गए वाहन से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बदले में की बोलेरो की पेशकश, कही ये बात

COVID-19 Updates: दिल्ली में 6 महीने बाद आए कोरोना के इतने केस, Omicron के खतरे के बीच मामलों में तेज़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget