एक्सप्लोरर

Nuclear Weapons : बेलारूस पहुंचा रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा, ये हिरोशिमा पर गिराए गए बमों से 3 गुना खतरनाक

Russia Belarus : रूस से जखीरा मिलने पर बेलारूसी तानाशाह ने धमकी दी है कि वे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएंगे. उनका कहना है कि मंजूरी के लिए सिर्फ पुतिन को फोन करने की जरूरत होगी.

Russia Nuclear weapons in Belarus: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच रूसी परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) का जखीरा अब बेलारूस (Russia) पहुंचने लगा है. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसकी पुष्टि की है. राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने एक इंटरव्यू में कहा कि बेलारूस को रूस से न्यूक्लियर मिसाइलें और बम मिले हैं. ये बम 1945 में जापानी शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से कई गुना ज्यादा खतरनाक हैं.

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक मीटिंग के बाद ये ऐलान किया था कि वे बेलारूस में रूसी परमाणु हथियार तैनात करेंगे. उस घोषणा के कई महीनों बाद अब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने खुद इस बारे में मीडिया को बताया है कि उनके यहां परमाणु हथियारों की खेप पहुंच गई है. 1991 के बाद पहली बार रूस ने विदेशी धरती पर परमाणु हथियार तैनात किए हैं.


Nuclear Weapons : बेलारूस पहुंचा रूस के परमाणु हथियारों का जखीरा, ये हिरोशिमा पर गिराए गए बमों से 3 गुना खतरनाक

अमेरिका का हवाला देकर तैनात किए परमाणु हथियार
रॉयटर्स के रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस में तैनाती के बावजूद परमाणु हथियारों की सुरक्षा और ऑपरेशन का जिम्मा रूस के हाथों में होगा. रूस अमेरिका का उदाहरण देते हुए पहले भी कह चुका है कि उसने भी यूरोप के कई देशों में परमाणु हथियार तैनात किए हुए हैं. गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल यूक्रेन में आक्रमण के लिए बेलारूस को लॉन्च पैड के तौर पर इस्तेमाल किया था. ऐसे में रूस के परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती की अमेरिका समेत नाटो देश निंदा कर रहे हैं.

युद्ध लड़ रहे रूस को फिलहाल बेलारूस का ही साथ
रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है और बेलारूस एक छोटा यूरोपीय देश है. ग्‍लोबल एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यूरोप में फिलहाल बेलारूस ही वो देश है, जिसके रूस से घनिष्‍ठ संबंध हैं. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, पुतिन के करीबी माने जाते हैं. अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि उन्होंने रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और इस्कंदर मिसाइल सिस्टम को इंस्‍टॉल कर लिया है. जिन्‍हें रूस ने करीब 6 महीने पहले भिजवाया था.

सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं रूस के ही पास
रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं. परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था द स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि रूस के पास 5 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार हैं. इस मामले में अमेरिका रूस के बाद दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में भारत से ज्यादा हैं पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, जानिए क्या बता रही है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक, डेटा एन्क्रिप्ट कर मांगी बिटकॉइन में फिरौती
दुनिया का पहला AI हैकर? बिना इंसान के JADEPUFFER ने किया साइबर अटैक
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
सीरिया की राजधानी दश्मिक में सीरियल ब्लास्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget