एक्सप्लोरर

रूस ने उड़ने वालों बमों में किया बड़ा अपडेट, यूक्रेन की बढ़ी टेंशन; अब क्या करेंगे जेलेंस्की?

Russia Ukraine War: रूस की ओर से FAB-500PD बमों में किए गए ताजा अपडेट और UMPK सिस्टम की वापसी ने यूक्रेनियन डिफेंस स्ट्रेटेजी को एक बार फिर से चुनौती दी है. रूस के पास अब एक बार फिर तकनीकी बढ़त है.

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने हवाई हमलों को एक नई दिशा दी है. हाल ही में वायरल हुए दो वीडियो में रूसी वायुसेना के FAB-500PD बमों को UMPK किट के साथ सटीक हमला करते हुए देखा गया है. दूसरे वीडियो में चार FAB-500PD बमों की एक खेरसॉन ओब्लास्ट में गोला-बारूद भंडारण सुविधा पर हमला करते हुए दिखाया गया है. जिसके बाद यूक्रेन की टेंशन बढ़ गई है.

रूसी टेलीग्राम चैनल Fighterbomber के अनुसार, अब इन बमों में एक नया कोमेटा सैटेलाइट नेविगेशन मॉड्यूल लगाया गया है, जो पिछले वर्शन की कमियों को दूर करता है. यह नया मॉड्यूल जामिंग के खिलाफ अधिक शक्तिशाली है, जिससे बमों की सटीकता में काफी इजाफा हुआ है.

यूक्रेनी जवाबी रणनीति
2023 में जब रूस ने पहली बार UMPK किट का इस्तेमाल किया, तब यूक्रेनी वायु सेना के पास कोई इफेक्टिव डिफेंस सिस्टम नहीं थी, लेकिन बाद में यूक्रेनी सेना ने पोर्टेबल और मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (EW) सिस्टम तैयार किए, जिन्होंने कोमेटा मॉड्यूल की सटीकता को काफी हद तक कम कर दिया. इन सिस्टम के जरिए यूक्रेनी सेना ने रूसी बमों को मिसगाइड करना शुरू किया, जिससे रूस के फ्रंटलाइन हमलों की धार कम हो गई.

फरवरी 2024 के बाद, ऐसे वीडियो आने भी बंद हो गए थे, जिनमें UMPK बमों की सफलता दिखाई गई हो, लेकिन अब, रूस ने एक नई रणनीति अपनाई है जिसमें हर हमले में एक साथ दो या चार ग्लाइड बम गिराए जा रहे हैं. इससे न केवल तबाही करने की क्षमता बढ़ी है, बल्कि EW सिस्टम के लिए इन बमों को ट्रैक करना भी मुश्किल हो गया है.

क्या जेलेंस्की की रणनीति बदलेगी?
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेंलेंस्की और उनके अधिकारियों ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि रूस एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. रूसी सेना की बढ़ती गतिविधियां, खासकर सुमी और खार्किव के पास, इस बात का प्रमाण हैं. FAB-500PD जैसे बमों की नई क्षमता पहले की तुलना में ज्यादा सटीक और घातक हैं, रूसी हमलों को और खतरनाक बना सकती है. इसका सीधा असर जेलेंस्की की सैन्य रणनीति पर पड़ सकता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यूक्रेन को अपने बचाव के तरीकों में बदलाव करना होगा? UMPK किट के अपग्रेड को देखते हुए, रूस के पास अब एक बार फिर तकनीकी बढ़त है, लेकिन इतिहास गवाह है कि युद्ध की दिशा तकनीक से ज्यादा रणनीति तय करती है.

ये भी पढ़ें: 'अगर मैं मरूं तो ऐसी...', इजरायली हमले में मारी गई गाजा की फोटो पत्रकार ने मौत से पहले किया था पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अल नीनो मचा सकता है तबाही, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा, भारत को लेकर क्या है अपडेट
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण
अहिंसा के प्रतीक... US के नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget