एक्सप्लोरर

Russia: जासूसी के आरोप में पकड़े गए अमेरिकी पत्रकार की जमानत याचिका खारिज, रूस-अमेरिका में बढ़ सकता है तनाव

US Journalist Arrest: मेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच हमेशा से अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज कर रहे हैं. उन्होंने कोर्ट में भी अपनी दलील देते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

Russia: रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के जांचकर्ताओं ने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच पर जासूसी का आरोप लगाया है. उन्होंने प्री ट्रायल डिटेंशन से आजादी के लिए मास्कों की एक कोर्ट में अपील की थी, जिसे मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया. ऐसे में वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर को कम से कम 29 मई तक पूर्व केजीबी जेल में बिताना होगा. अमेरिकी पत्रकार के खिलाफ जासूसी के मामले की जांच की जा रही है. 

रूस में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच हमेशा से अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज कर रहे हैं. उन्होंने कोर्ट में भी अपनी दलील में कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. आरआईए समाचार एजेंसी के मुताबिक, उनके वकील तातियाना नोजकिना ने अपनी दलील में कहा कि गेर्शकोविच को 50 मिलियन रूबल ($ 614,000) की जमानत पर मुक्त किया जाए या उन्हें घर में नजरबंद रखा जाए. लेकिन अदालत ने इन दोनों सुझावों को खारिज कर दिया.  

अमेरिकी पत्रकार ने ट्रांसलेटर के लिए किया मना 

सुनवाई के दौरान अमेरिकी पत्रकार से जज ने पूछा कि क्या उन्हें ट्रांसलेटर की आवश्यकता है. इस पर इवान ने कहा कि नहीं, वह सब कुछ समझ सकते हैं. गौरतलब है कि रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के जांचकर्ताओं ने गेर्शकोविच को 29 मार्च को येकातेरिनबर्ग के उराल शहर में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था. तब भी इवान गेर्शकोविच ने स्पष्ट रूप से सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह रूस में पत्रकारिता गतिविधियों में शामिल थे.

रूस- अमेरिका आमने सामने 

क्रेमलिन का दावा है कि शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए गए पहले अमेरिकी पत्रकार गेर्शकोविच को रंगे हाथों पकड़ा गया था. वहीं अमेरिका रूस के दावों को खारिज करते हुए इवान को निर्दोष बता रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनकी हिरासत को अवैध बताया है. 

इवान गेर्शकोविच की गिरफ्तारी पर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी जासूसी के आरोप का जोरदार खंडन किया है. उनकी गिरफ्तारी को एक स्वतंत्र प्रेस के लिए एक क्रूर अपमान बताते हुए कहा है कि दुनिया भर में सभी स्वतंत्र लोगों में रूस के इस हरकत पर आक्रोश पैदा होना चाहिए 

ये भी पढ़ें: EID 2023: मक्‍का और भारत में एक ही दिन मनाई जाएगी ईद, बन रहा है इस बार खास संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget