एक्सप्लोरर

यूक्रेन से कब्जे में लिए खेरसॉन पर कमजोर हुई रूसी सेना की पकड़, शहर से लोगों को निकालने की घोषणा

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब खतरनाक दौर में पहुंचता दिख रहा है. रूस ने जिस यूक्रेन शहर पर कब्जा किया था अब वहां पर रूसी सेना की पकड़ कमजोर होती दिख रही है.

Russia Ukraine War: 24 फरवरी से रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध चल रहा है. अक्टूबर महीने में जाकर रूस ने अब यह स्वीकार कर लिया है कि उसकी सेना के लिए यूक्रेन की जमीन पर स्थिति 'तनावपूर्ण' बनी हुई है. इसी बीच अब रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर (खेरसॉन) से नागरिकों को रेस्क्यू करने की घोषणा कर दी है. रूसी जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा कि सेना खेरसॉन शहर से नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है, जो यूक्रेन में चार क्षेत्रों का हिस्सा है जिसे मॉस्को ने हाल ही में कब्जा करने का दावा किया था.

'रूसी सैनिकों की स्थिति कठिन है'

उन्होंने कहा, "रूसी सेना खेरसॉन शहर से आबादी की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करेगी." सुरोविकिन ने राज्य टेलीविजन रोसिया 24 को बताया कि नागरिकों और रूसी सैनिकों के लिए स्थिति फिलहाल 'बहुत कठिन' है. दुश्मन रूसी सैन्य ठिकानों पर हमला करने के अपने प्रयासों को नहीं छोड़ रहा है.

कब्जे वाला इलाका है खेरसॉन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बीते दिनों उस मसौदे पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत यूक्रेन के चार हिस्सों को रूस में शामिल कर लिया गया था. चार हिस्सों में एक खेरसॉन शहर भी है. वहीं अब हालातों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाना काफी आसान है कि खेरसॉन पर रूस की पकड़ कमजोर होती जा रही है. 

रूस के लिए खेरसॉन क्यों अहम?

बता दें कि खेरसॉन रूस के लिए काफी अहमियत रखता है. खेरसॉन एक बड़ा शिप मैन्युफैक्चरर है. यहां मर्चेंट शिप, टैंकर, कंटेनर शिप, आइसब्रेकर, आर्किट सप्लाई शिप बनाई जाती हैं. 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद से ही इसकी भौगोलिक स्थिति रूस के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है. यही कारण है कि रूस ने खेरसॉन पर अपना कब्जा जमाया. हालांकि, अब रूसी सैनिकों की स्थिति इस इलाकों में कुछ खास नहीं है.

अभी के हालात क्या हैं?

रूस ने बीते कुछ दिनों से यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं. पहले मिसाइल और अब ड्रोन से भी कीव पर लगातार अटैक किया जा रहा है. ड्रोन अटैक में कई लोगों के मारे जाने की सूचना भी मिली है. इसी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने यह दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के एक तिहाई बिजली स्टेशनों को नष्ट कर दिया है. जेलेंस्की ईरान पर भी रूस को ड्रोन देने का आरोप लगाया. हालांकि, ईरान ने इससे इनकार किया है. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख Kyrylo Tymoshenko ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया, "देश भर में अब स्थिति गंभीर है. पूरे देश के लिए बिजली, पानी और हीटिंग आउटेज की तैयारी करना आवश्यक है." 

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन की आर्मी के छूट रहे पसीने, रूसी कमांडर ने माना आसान नहीं जेलेंस्की से ये मुकाबला

Russia Ukraine War: मल्‍टीस्‍टोरी बिल्डिंग से टकराया रूसी सुपरसोनिक फाइटर प्‍लेन, 17 अपार्टमेंट में लगी आग, 13 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन घंटे में एक के बाद 12 झटके से हिला तिब्बत, सहमे लोग भागकर घरों से निकले
तीन घंटे में एक के बाद 12 झटके से हिला तिब्बत, सहमे लोग भागकर घरों से निकले
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget