एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन की आर्मी के छूट रहे पसीने, रूसी कमांडर ने माना आसान नहीं जेलेंस्की से ये मुकाबला

Russian Army On Ukraine: रूसी कमांडर का मानना है कि यूक्रेन में उनकी सेना की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. उनका कहना है कि दुश्मन जानबूझकर खेरसॉन में बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों पर हमला कर रहा है.

Russia Ukraine War News: रूस की सेना (Russian Army) यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है. बीते कुछ दिनों से हवाई हमलों की संख्या काफी बढ़ गई है. सोमवार और मंगलवार को रूस की सेना ने कीव (Kyiv) पर ड्रोन से भी हमला किया, जिसमें कई लोगों की जान गई. हालांकि, यूक्रेन की सेना इस बात का दावा कर रही है कि वह रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है. इसी बीच रूसी कमांडर के एक बयान ने रूस की सेना की मौजूदा स्थिति से पर्दा उठा दिया है.

'इस क्षेत्र में स्थिति कठिन है'

रूसी वायु सेना के जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने सरकारी समाचार चैनल रोसिया 24 टेलीविजन को बताया, "विशेष सैन्य अभियान की स्थिति को क्षेत्र में तनावपूर्ण बताया जा सकता है." खेरसॉन के हालातों पर सुरोविकिन ने कहा, "इस क्षेत्र में स्थिति कठिन है. दुश्मन जानबूझकर खेरसॉन में बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों पर हमला कर रहा है."

'रूस के लिए आपूर्ति करना कठिन है'

रूसी कमांडर ने यह भी स्वीकार किया कि यूक्रेनी सेना के खेरसॉन शहर की ओर बढ़ने का खतरा था, जो पश्चिमी तट पर नीप्रो के मुहाने के पास स्थित है. उन्होंने कहा, "रूस के लिए पहले की तरह फिर से आपूर्ति करना कठिन है, क्योंकि नीप्रो पर मुख्य पुल है जो यूक्रेन की बमबारी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है."

रूस में स्थापित खेरसॉन क्षेत्र के प्रमुख व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि यूक्रेनी बलों के हमले के जोखिम के कारण चार शहरों से कुछ नागरिकों को निकालने का निर्णय लिया गया था. साल्डो ने एक वीडियो बयान में कहा, "यूक्रेनी पक्ष बड़े पैमाने पर हमले के लिए सेना तैयार कर रहा है." 

'यूक्रेन के एक तिहाई बिजली स्टेशनों को किया नष्ट'

गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पिछले सप्ताह यूक्रेन के लगभग एक तिहाई बिजली स्टेशनों को नष्ट कर दिया है. अपने मंगलवार रात के वीडियो संबोधन में उन्होंने कहा कि रूस ने पिछले 24 घंटों में 10 से अधिक क्षेत्रों को टागरेट किया है.

ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप

यूक्रेन ने रूस पर ईरान निर्मित 'कामिकेज़ ड्रोन' का उपयोग करने का आरोप लगाया. हालांकि, ईरान ने इनकी आपूर्ति करने से इनकार किया और मंगलवार को क्रेमलिन ने भी इनका इस्तेमाल करने से इनकार किया. वहीं दो वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों और दो ईरानी राजनयिकों ने रॉयटर्स को बताया कि तेहरान ने रूस को और अधिक ड्रोन के साथ-साथ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें उपलब्ध कराने का वादा किया था.

ये भी पढ़ें-

Britain Vs China: ब्रिटेन के एक्‍स मिलिट्री पायलटों को पैसे का लालच देकर ट्रेनिंग के लिए बुला रहा चीन, जानें क्‍या है PLA का प्‍लान

Russia-Ukraine War: रूस ने एक सप्ताह में यूक्रेन के 30 फीसदी पावर स्टेशन किए तबाह, यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget