एक्सप्लोरर

Russian Wagner Mutiny: प्रतिद्वंद्विता... महत्वाकांक्षा...या कुछ और? वैगनर विद्रोह के पीछे की सच्चाई! जानें आखिर क्यों पुतिन का सबसे करीबी ही बना दुश्मन

Yevgeny Prigozhin: रूस की प्राइवेट आर्मी ग्रुप वैगनर ने यूक्रेन युद्ध के दौरान राजनीतिक तौर पर जरूरी माने जाने वाली बखमुत पर बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दौरान वैगनर के कई सैनिकों की मौत भी हुई.

Russian Wagner Mutiny: रूस (Russia) की प्राइवेट आर्मी ग्रुप वैगनर (Wagner) प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 24 जून को पुतिन सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया. इसको लेकर पूरे रूस में हलचल पैदा हो गई. येवगेनी प्रिगोझिन ने मास्को में कूच करने की धमकी पुतिन को दे डाली थी, जिसके बाद आनन-फानन में रूसी आर्मी के जवान मास्को की सड़कों पर टैंकों के साथ तैनात कर दिए गए. हालांकि, महज अगले 24 घंटे की भीतर ही वैगनर का विद्रोह समाप्त हो गया.

बीबीसी के रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रूस की आर्मी ने वैगनर लड़ाकों पर जानबूझकर हमला किया था और इन सब के पीछे रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का हाथ था. इसी वजह से प्रिगोझिन ने सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया था. हालांकि, अब मामला शांत पड़ चुका है, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रतिद्वंद्विता, महत्वाकांक्षा ही वो वजह थी जिसने प्रिगोझिन के मन में बगावत के बीज बोए. ये सारी चीजें एक साथ नहीं हुई. ऐसा करने की योजना पहले से थी.

रूस में बगावत के मुख्य किरदार
हाल के दो दिनों में जो भी चीजें रूस के भीतर हुई इसके पीछे की मुख्य किरदार येवगेनी प्रिगोझिन, सर्गेई शोइगु और वालेरी गेरासिमोव थे. पहले तो वैगनर प्रमुख ने सर्गेई शोइगु और वालेरी गेरासिमोव पर आरोप लगाए कि उन दोनों ने यूक्रेन से लड़ाई के दौरान जरूरी चीजों की सप्लाई करने में कमी की. इसके अलावा वैगनर के लड़ाकों पर भी हमला करवाया.

इन सब चीजों ने प्रिगोझिन के मन में गुस्सा भर दिया, जिसका परिणाम ये रहा कि प्रिगोझिन ने पुतिन से ही बगावत कर डाली. हालांकि, प्रिगोझिन निजी तौर पर पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं, इसलिए पुतिन से प्रिगोझिन को प्रॉब्लम नहीं थी. प्रिगोझिन की पुतिन से महज एक ही मांग थी कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को उनके हवाले कर दिया जाए.

जीत का श्रेय चुराने का आरोप
रूसी सूत्रों के हवाले से बीबीसी ने लिखा है कि वैगनर लड़ाकों के बगावत के बाद अब रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु हटाए जा सकते हैं. उनकी जगह पर जनरल जूमिन नए रक्षा मंत्री के तौर पर काम करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि येवगेनी प्रिगोझिन रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और वालेरी गेरासिमोव के बर्ताव से चिढ़ गए थे.

वैगनर की पावर बढ़ने के बावजूद उनके साथ बाहरी व्यक्ति जैसा बर्ताव रखा जा रहा था. इसके अलावा प्रिगोझिन ने सर्गेई शोइगु पर सोल्डर जैसे शहरों में वैगनर की जीत का श्रेय खुद लेने की कोशिश का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें:Pakistan Situation: बदहाल मुल्क पर इस पाकिस्तानी का फूटा गुस्सा, कहा- ओसामा हमारे यहां से निकला, 9/11 के बाद अमेरिका से हमने दुश्मनी मोल ले ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget