एक्सप्लोरर

Russia- Ukraine War: पुतिन को उनके करीबी अलेक्जेंडर डुगिन ने दी थी मारने की धमकी, अब अपने बयान से पलटे

Russian Conflict: पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन तो सेना की वापसी से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने पुतिन को मारने तक की धमकी दे दी.

Alexander Dugin Threat: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए यूक्रेन से जंग करना अब भारी पड़ रहा है. 9 महीनों से जारी जंग में अब तक रूस को कोई खास सफलता हासिल नहीं हो सकी. यूक्रेन ने अभी तक अपने हथियार नहीं डाले हैं और वो रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने में लगा है.

रूस ने हाल ही में खेरसॉन प्रांत पर कब्जा कर लिया था लेकिन यूक्रेन की आर्मी ने रूसी सेना को वापस भागने पर मजबूर कर दिया. पुतिन को खेरसॉन से सेना वापस बुलानी पड़ी, हालांकि पुतिन के इस कदम से उनके विश्वासपात्र ही नाराज हो गए हैं. 

अलेक्जेंडर डुगिन ने वापस लिया बयान

पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन तो सेना की वापसी से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने पुतिन को मारने तक की धमकी दे दी. हालांकि अब उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है. डुगिन ने अब अपने उन कड़े शब्दों को वापस ले लिया है, जिसमें उन्होंने खेरसॉन की रक्षा नहीं कर पाने को लेकर पुतिन की जमकर आलोचना की थी. बता दें कि यूक्रेन पर हमला करने का विचार पुतिन को डुगिन ने ही दिया था. 

डुगिन को कहते हैं 'पुतिन का दिमाग'

डुगिन को 'पुतिन का दिमाग' भी कहा जाता है. पुतिन की विचारधारा डुगिन के लेखन से काफी प्रभावित बताई जाती है. खेरसॉन से सेना की वापसी से डुगिन इतने ज्यादा नाराज हो गए कि उन्होंने पुतिन की हत्या अपील कर दी. टेलीग्राम पोस्ट में डुगिन ने लिखा कि उनकी हत्या कर दो. डुगिन ने पुतिन की तुलना की पौराणिक कथाओं में दर्ज 'बारिश के राजा' से की. उस राजा को सूखे के दौरान बारिश नहीं करा पाने के लिए मार दिया जाता है. 

पुतिन की हत्या करने की अपील की थी

डुगिन ने रूस की रक्षा नहीं कर पाने के चलते पुतिन की हत्या कर देने की अपील की थी. डुगिन ने कहा था कि पुतिन को रूस को संरक्षित करना चाहिए, नहीं फिर उनके साथ 'बारिश के राजा' की तरह का सुलूक करना चाहिए. डुगिन ने कहा कि रूस को संरक्षित करने और युद्ध को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पुतिन की थी. डुगिन का मानना है कि पुतिन को उसी 'बारिश के राजा' की तरह भाग्य का सामना करना चाहिए. 

कार ब्लास्ट में मारी गई थी बेटी

इस युद्ध के दौरान ही डुगिन की बेटी की हत्या हो चुकी है. एक कार ब्लास्ट में उनकी बेटी डारिया डुगिन को मार दिया गया था. डारिया अपनी कार से घर जा रही थीं. इसी दौरान मॉस्को के पास उनकी कार को उड़ा दिया गया था. जानकारी के मुताबिक ये हमला डुगिन को मारने के लिए किया गया था. हालांकि बेटी के साथ वे नहीं थे. 

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में शरिया कानून से मिलेगी सजा? तालिबानी नेता ने जजों को दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका: तुलसी गबार्ड का इस्तीफा, खुफिया विभाग के डायरेक्टर का पद छोड़ा
अमेरिका: तुलसी गबार्ड का इस्तीफा, खुफिया विभाग के डायरेक्टर का पद छोड़ा
दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें
दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें
यूक्रेन से लड़ाई में जबरन रूसी सेना में भर्ती किए गए 139 लोगों को भारत वापस लाया गया, 49 की युद्ध मे हुई मौत: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
यूक्रेन से लड़ाई में जबरन रूसी सेना में भर्ती किए गए 139 लोगों की भारत वापसी, 49 की मौत: केंद्र ने SC को दी जानकारी
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान

वीडियोज

Twisha Murder Case: अब CBI खंगालेगी सबूत, समर्थ सिंह का सरेंडर ड्रामा फेल! | Bhopal | CBI Inquiry
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: समर्थ सिंह की चालाकी जबलपुर में फेल! | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
Embed widget