एक्सप्लोरर

11 दिन बाद भी पुतिन और बशर अल असद की नहीं हुई मुलाकात, कहां हैं सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति, कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई

Vladimir Putin: बशर अल-असद से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर पुतिन ने कहा कि वो अभी तक सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद से मिले नहीं हैं.

Russia Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीसरी बार वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में देश को संबोधित किया. दिसंबर में आयोजित इस 'कॉल-इन शो' कार्यक्रम में रूसी नागरिकों ने पुतिन से 20 लाख से अधिक सवाल पूछे. इनमें यूक्रेन युद्ध, रूस की आर्थिक स्थिति, सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात जैसे मुद्दे शामिल थे.

बशर अल-असद से मुलाकात को लेकर सवाल पर पुतिन ने बताया कि उन्होंने अभी तक सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद से मुलाकात नहीं की है. बता दें कि असद सीरिया से भागकर मॉस्को पहुंचे हैं.

पुतिन ने कहा कि वे जल्द ही उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह असद से अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस की स्थिति के बारे में सवाल करेंगे, जो 12 साल पहले सीरिया में लापता हो गए थे.

यूक्रेन युद्ध और सीजफायर प्रस्ताव
यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और नाटो को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पुतिन ने फिर से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की बात कही. उन्होंने कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की अपनी आकांक्षा को त्यागना होगा.

रूस की आर्थिक स्थिति
पुतिन ने रूस की अर्थव्यवस्था को "स्थिर" बताते हुए कहा कि इस वर्ष आर्थिक वृद्धि लगभग 4 फीसदी होने की उम्मीद है. हालांकि, उन्होंने उपभोक्ता मुद्रास्फीति के 9.3% तक पहुंचने की बात स्वीकार की. पुतिन ने केंद्रीय बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे उपायों का उल्लेख किया.

राष्ट्रपति के प्रभुत्व का प्रदर्शन
'कॉल-इन शो' जैसे वार्षिक कार्यक्रम पुतिन के राजनीतिक नियंत्रण और देश पर उनके प्रभुत्व को प्रदर्शित करने का माध्यम बन गए हैं. इस मंच पर पुतिन व्यापक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक स्थिति मजबूत बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: पुतिन का बड़ा बयान, कहा- यूक्रेन पर समझौता करने के लिए तैयार है रूस, ट्रंप को फोन पर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget